शशि थरूर ने गूगल पर सर्च करके बताया क्या है अच्छे दिन का मतलब
शशि थरूर ने गूगल पर सर्च करके बताया अच्छे दिन का मतलब
नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने 2014 लोकसभा में भाजपा के नारे 'अच्छे दिन' पर एक बार फिर से तंज किया है। थरूर ने गूगल पर सर्च करके अच्छे दिनों का मतलब समझाया है। उन्होंने गूगल पर अच्छे दिन सर्च करने पर आए रिजल्ट को अपनी फेसबुक वॉल पर शेयर किया है।

थरुर ने स्क्रीनशॉट शेयर कर दिखाया है कि गूगल अच्छे का का अर्थ शरीर के एक हिस्से में निरंतर और लंबे समय रहने वाला दर्द जबकि दिन की मतलब एक तेज, अप्रिय शोर है। अच्छे दिन के इस अर्थ पर फेसबुक यूजर भी खूब कमेंट कर रहे हैं।

शशि थरूर की इस पोस्ट पर मिलीजुली प्रतिक्रिया आ रही है। कुछ यूजर इस पर मोदी सरकार का मजा ले रहे हैं तो कुछ इसे जबरदस्ती की जुगलबंदी कह रहे हैं। वहीं कुछ यूजर उन्हें दक्षिण भारत का होने के नाते हिन्दी नारों से दूर रहने को कह रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications