Shashi Tharoor: शशि थरूर ने पार की लक्ष्मण रेखा? जानिए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने क्या दिया जवाब?
Shashi Tharoor: कांग्रेस नेता और तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर ने हाल ही में भारत-पाकिस्तान संबंधों को लेकर दिए गए अपने बयान पर सफाई दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह बयान उनकी व्यक्तिगत राय थी और इसे कांग्रेस पार्टी की आधिकारिक राय के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए।
उन्होंने बोला कि ' मैंने जो कुछ भी कहा था वो भारतीय और देश के नागरिक होने के नाते कहा था, इसे पार्टी से जोड़ना सही नहीं है, बल्कि मैं कहूंगा कि ये गलत ही है।'

मीडिया से बात करते हुए , केरल के तिरुवनंतपुरम से लोकसभा सांसद ने कहा कि 'उन्हें ऐसी रिपोर्टों के बारे में पता नहीं है, जिनमें कहा गया है कि उनकी पार्टी के कुछ लोगों का मानना है कि उन्होंने "लक्ष्मण रेखा" पार कर ली है।'
मैं कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में था: थरूर
थरूर ने कहा कि 'मुझे नहीं पता कि यह कहां से आया। मैं कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में था। तब तक ऐसी बातें तो हुई नहीं थी, अगर उसके बाद कुछ हुआ है, तो मुझे अभी तक इसकी जानकारी नहीं है।'
आखिर मामला क्या है?
दरअसल बीते बुधवार को कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की दिल्ली में बैठक हुई। जिनमें शशि थरूर भी अन्य नेताओं के साथ शामिल हुए थे, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस मीटिंग में कुछ कांग्रेस नेताओं ने इस बारे में नाराजगी जताई कि 'शशि थरूर अनावश्यक बातें करते हैं और उन्होंने लक्ष्मण रेखा पार कर ली है, ये निजी विचार व्यक्त करने का समय नहीं है हम एक लोकतांत्रिक पार्टी हैं और हर किसी को अपनी व्यक्तिगत राय से पार्टी को दूर रखना चाहिए।'
क्या कहा था शशि थरूर ने?
दरअसल भारत की ओर से पाकिस्तान पर किए गए एयर स्ट्राइक के बाद 8 मई को थरूर ने पीएम मोदी और मोदी सरकार की तारीफ करते हुए कहा था कि 'ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान और दुनिया के लिए मजबूत संदेश है। भारत ने 26 निर्दोष लोगों का बदला लेने के लिए सटीक एक्शन लिया है।' जिसके बाद उनकी ही पार्टी के लोगों को इसकी मिर्ची लग गई। कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने कहा था कि 'थरूर पार्टी संचार के लिए जिम्मेदार नहीं हैं।'
मैं पार्टी का प्रवक्ता नहीं हूं: शशि थरूर
इस बारे में शशि थरूर ने कहा, 'वह बिल्कुल सही हैं। मैंने यह स्पष्ट कर दिया है कि मैं पार्टी का प्रवक्ता नहीं हूं। मैं सरकार का प्रवक्ता भी नहीं हूं।'
'ऑपरेशन सिंदूर देश के डिफेंस फोर्स ने किया है'
आपको बता दें कि CWC ने कहा कि 'भारतीय सशस्त्र बल हमेशा देश की आन और मान के लिए वीरता के साथ खड़ा रहता है। ऑपरेशन सिंदूर देश के डिफेंस फोर्स ने किया है, इसलिए कोई भी राजनीतिक दल इस पर दावा नहीं जता सकता है लेकिन भाजपा ऐसा प्रयास कर रही है , जो कि पूरी तरह से अनुचित है।'












Click it and Unblock the Notifications