सुनंदा मर्डर पर खुद पर उठ रहे सवालों पर थरूर बरसे मीडिया पर

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने अपनी पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत के बाद उठ रहे सवालों पर पहली बार चुप्पी तोड़ी है। शशि थरूर ने अपने बयान में जमकर मीडिया पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कुछ लोग टीआरपी के लिए इस खबर को सनसनी बना रहे और अपनी सारी संवेदनाए खो चुके हैं।

shashi tharoor

थरूर ने कहा कि वह इस मामले कुछ दिन से नहीं बल्कि पूरे एक साल से चुप हैं क्योंकि वह कानूनी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का व्यवधान नहीं डालना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि सुनंदा की मौत के बाद उन्होंने गृहमंत्री को पत्र लिखकर इस मामले की जल्द से जल्द जांच कराने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि वह इस मामलें किसी भी बहस में नहीं पड़ना चाहते हैं।

शशि थरूर ने कहा कि उन्होंने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर इस मामले से जुड़ी सभी जानकारी दे दी है। साथ ही वह दिल्ली पुलिस कमिश्नर से मिलकर उनके सभी सवालों का जवाब देने के लिए जल्द से जल्द मौजूद होंगे। उन्होंने कहा कि सुनंदा की मौत के मामले कई गलत जानकारियां और झूठ फैलाये जा रहे हैं।

शशि थरूर ने जांच एजेंसियों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि इस मामले की जांच बिना किसी राजनैतिक दबाव या किसी किसी व्यक्तिगत दबाव के होनी चाहिए। वहीं उन्होंने कहा कि वह केरल में आयुर्वेदिक इलाज के लिए आये थे बल्कि किसी से छिप नहीं रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+