शशि थरूर का आरोप- पीएम मोदी के साथ मंदिर में प्रवेश से रोका गया, PMO ने हटाया लिस्ट से नाम

Recommended Video

      Shashi Tharoor का आरोप, PM Modi के साथ Padmanabhaswamy Temple में नहीं मिली Entry | वनइंडिया हिंदी

      नई दिल्ली। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने आरोप लगाया है कि उन्हें और अन्य स्थानीय नेताओं को मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केरल यात्रा के दौरान श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं मिली। शशि थरूर ने कहा कि उन्होंने श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर में पीएम मोदी की अगवानी की लेकिन मंदिर में प्रवेश करते वक्त उन लोगों को रोक दिया गया।

      Shashi Tharoor accused PMO of striking their names from the list of people allowed into temple with pm modi

      शशि थरूर ने कहा, 'बाद में बताया गया कि हमारा नाम पीएमओ ने उस लिस्ट से हटा दिया है जिन्हें पीएम मोदी के साथ मंदिर में प्रवेश करना था। शशि थरूर ने ट्वीट किया, हम लोगों ने पीएम मोदी की अगवानी की, लेकिन जब स्थानीय सांसद, मेयर और नेता मंदिर में प्रवेश करने लगे, उन्हें बताया गया कि पीएमओ ने उनका नाम काट दिया है।

      बता दें कि पीएम मोदी मंगलवार को केरल के दौरे पर थे जहां उन्होंने श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। इस मौके पर राज्य के राज्यपाल और कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। केरल दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर में स्वदेश दर्शन योजना का उद्घाटन किया था।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+