मोदी बम से बच गये तो गोलियों से छलनी कर दिये जाएंगे, 3 शार्प शूटरों को दी सुपारी

आईबी के हवाले से जो खबर मिली है उसके मुताबिक नरेन्द्र मोदी जहां-जहां जाते हैं उन स्थानों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सूत्रों के मुताबिक लश्कर और इंडियन मुजाहिदीन के आतंकियों का ब्लास्ट करने का भी प्लान है। सूत्रों के मुताबिक इंडियन मुजाहिदीन के आतंकी हैदर अली शकूर को मोदी की हत्या की जिम्मेदारी दी गई है। इसके लिए एक टीम को नेपाल भेजा गया है जो वहां के रास्ते भारत में प्रवेश करेगी। पाकिस्तान मूल के तीन शार्प शूटर लश्कर और इंडियन मुजाहिदीन के लिए काम कर रहे हैं।
जिन पर इस वक्त कड़ी नजर रखी जा रही है। आतंकियों के बीच हुर्ई बातचीत से पता चला है कि चुनावी गतिविधियां तेज होने और मोदी के ज्यादा से ज्यादा रैलियों को संबोधित करने के चलते भारत में प्रवेश की कोशिश करेंगे। सूत्रों के मुताबिक मोदी की हत्या के लिए हैदर अली प्रतिबंधित संगठन सिमी के पूर्व काडर की भी सर्विस का इस्तेमाल कर रहा है। 1 अक्टूबर को मध्य प्रदेश के खंडवा की जेल से फरार सिमी का कार्यकर्ता अबू फजल 24 दिसंबर को पकड़े जाने से पहले आतंकियों के संपर्क में था। सूत्रों का कहना है कि इंडियन मुजाहिदीन के प्लान में मदद के लिए अबू फजल ने हिजबुल मुजाहिदीन और तहरीक ए तालिबान के सदस्यों से संपर्क किया था।












Click it and Unblock the Notifications