Shark Tank India 3: कौन हैं अजहर इकबाल, जो बने नए शार्क? इतने करोड़ की संपत्ति के हैं मालिक
Azhar Iqubal shark tank: शार्क टैंक इंडिया के तीसरे सीजन को लेकर दर्शकों का इंतजार अब खत्म हो गया है और ये शो सोनी लिव पर टेलीकास्ट हो रहा है।
इस बार के शो में एक खास बात है। दरअसल, शार्क टैंक इंडिया में एक नए शार्क की एंट्री हो गई। रितेश अग्रवाल और दीपिंदर गोयल के बाद अब अजहर इकबाल शो में नए जज के तौर पर शामिल हैं। आइए जानते हैं कि कौन हैं अजहर इकबाल?

अजहर इकबाल इनशॉर्ट्स ऐप और पब्लिक ऐप के सीईओ और को-फाउंडर हैं। इस शो के तीसरे सीजन में वो अकेले ऐसे शार्क हैं, जो टेक बैकग्राउंड से हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजहर इकबाल करीब 500 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। अजहर ने खुद भी अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की और अपने फैंस को बताया कि कैसे वो टेक वर्ल्ड के सबसे बड़े खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हुए।
अपनी पोस्ट में अजहर इकबाल ने लिखा, 'बात 10 साल पहले की है, जब मैं अपनी उम्र के 20वें साल में था। कुछ नया करने की जिद में, मैंने अपने भरोसे को एक उड़ान दी और इनशॉर्टस शुरू करने के लिए दिल्ली में आईआईटी की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी। पिछले एक दशक को देखें, तो ये काफी एक्साइटमेंट से भरा हुआ रहा। मेरी ना थकने वाली उन रातों ने आज सोशल मीडिया इंडस्ट्री में एक पहचान बना ली है।'
'सक्सेस के लिए बस भूख, अनुशासन और फोकस चाहिए'
अपनी पोस्ट में अजहर इकबाल ने आगे कहा, 'एक दशक बाद, जब मैं अपनी उम्र के 30वें साल में हूं तो हम इस इंडस्ट्री के सबसे बड़े खिलाड़ियों में शामिल हैं और हमारे ऐप को हर दिन 1.2 करोड़ भारतीय इस्तेमाल करते हैं। शार्क टैंक इंडिया के तीसरे सीजन में, मैं देश के युवाओं को बताना चाहता हूं कि आप कहां से आते हैं और आपके पास कोई डिग्री है या नहीं, इसके कोई फर्क नहीं पड़ता। फर्क इस बात से पड़ता है कि आपके अंदर कुछ करने की भूख, अनुशासन और फोकस है या नहीं। और, अगर ये तीनों चीजें आपके अंदर हैं, तो आपके सपनों को पूरा करने के लिए सपोर्ट करने को मैं यहां मौजूद हूं।'
शार्क टैंक इंडिया में इस बार कौन-कौन हैं जज?
आपको बता दें कि शार्क टैंक इंडिया के तीसरे सीजन में अजहर इकबाल के अलावा अमन गुप्ता, अनुपम मित्तल, नमिता थापर, अमित जैन, विनीता सिंह, दीपिंदर गोयल, रितेश अग्रवाल और पीयूष बंसल शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications