Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सैफ अली खान का मीम शेयर कर बहन ने बताया, कब दूसरी बार मां बनेंगी करीना

Kareena Kapoor Khan and Saif Ali Khan Baby: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान 'चौथी' बार पिता बनने वाले हैं, उनकी पत्नी और अभिनेत्री करीना कपूर खान प्रेग्नेंट हैं। करीना कपूर से अपने दूसरे बच्चे की डिलीवरी का इंतजार सिर्फ सैफ अली खान को ही नहीं बल्कि उनके घरवालों को भी है। एक्टर सैफ अली खान की बहन सबा अली खान ने हाल ही में चौथी बार पिता बनने वाले अपने भाई को छेड़ते (टीज) हुए उनका एक मीम सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। सबा का पोस्ट अब वायरल हो गया है।

सैफ अली खान की बहन ने शेयर किया मीम

सैफ अली खान की बहन ने शेयर किया मीम

आपको बतां दे कि अभिनेत्री करीना कपूर खान किसी भी दिन सैफ के बच्चे को जन्म दे सकती हैं। गौरतलब है कि करीना कपूर से सैफ अली खान का यह दूसरा बच्चा होगा जबकि उनकी पहली पत्नी अमृता सिंह से भी उनके दो बच्चे, सारा अली खान और इब्राहिम अली खान हैं। सैफ अली खान के चौथे बच्चे के जन्म से पहले उनकी बहन सबा अली खान ने एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने अपने भाई को टीज करने की कोशिश की।

सोहा ने शेयर किया था मीम

सोहा ने शेयर किया था मीम

सबा अली खान ने अपने स्टोरीज में सैफ अली खान की फोटो पर 3-2-1 काउंटडाउन के साथ 'द क्वैडफादर' (चौथे बच्चे के पिता) लिखा। इसी तरह का मीम सैफ अली खान की दूसरी बहन सोहा अली खान ने भी कई महीने पहले अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जब सैफ अली खान ने करीना कपूर के दोबारा गर्भवती होने का ऐलान किया था। बता दें सोहा ने पोस्ट में हॉलीवुड एक्टर मार्लोन ब्रांडो की फिल्म 'द गॉडफादर' की तर्ज पर 'द क्वैडफादर' की उपाधि दी थी।

सैफ के बचपन की फोटो भी शेयर की

सैफ के बचपन की फोटो भी शेयर की

सोहा और सबा अली खान के इस पोस्ट को 'सैफीना' फैंस ने भी काफी पसंद किया है। सैफ और करीना के अगले बच्चे के आगमन की खुशी मनाते हुए सबा अली ने एक प्यारी थ्रोबैक फोटो भी शेयर की थी जिसमें एक बच्चा दिखाई दे रहा है। सबा ने फैंस से उस बच्चों को पहचानने का चैलेंज दिया था। देखने में फोटो सैफ की बचपन की तस्वीर लगती है। इंस्टाग्राम पर तस्वीर को साझा करते हुए सबा ने लिखा, 'कोई अनुमान लगा सकता है... यह लड़का कौन है??'

यह भी पढ़ें: Rajiv Kapoor Dies: दुख की घड़ी में इकट्ठा हुई कपूर फैमिली, चाचा के घर पहुंची करीना-करिश्मा

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+