Rajiv Kapoor Dies: दुख की घड़ी में इकट्ठा हुई कपूर फैमिली, चाचा के घर पहुंची करीना-करिश्मा

Rajiv Kapoor Death: पूर्व एक्टर बॉलीवुड और ऋषि कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर के निधन के बाद फिल्म जगत सदमे में हैं। पिछले एक वर्ष में कई दिग्गज हस्तियों को खोने के बाद बॉलीवुड पूरी तरह टूट चुका है। राजीव कपूर के निधन के बाद सोशल मीडिया सेलेब्स और फैंस उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं, इस बीच कपूर फैमिली के घर भी राजीव के अंतिम दर्शन के लिए करीबी पहुंचने लगे हैं। इस दुख की घड़ी में एक्ट्रेस करीना कपूर खान भी अपने परिवार के साथ रहने के लिए चाचा के घर पहुंच गई हैं।

राजीव के अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे लोग

राजीव के अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे लोग

आपको बता दें कि दिग्गज अभिनेता राज कपूर के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर का निधन 58 वर्ष की उम्र में हार्ट अटैक पड़ने से हुआ। अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद अब राजीव कपूर के पार्थिव शरीर को उनके घर अंतिम दर्शन के लिए लाया गया है। इस दुख की घड़ी में पूरा कपूर खानदान इकट्ठा हो रहा है, बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और करिश्मा कपूर अपनी मां बबिता कपूर के साथ चाचा के घर पहुंच गई हैं।

बड़ी बहन करिश्मा संग पहुंची करीना

बड़ी बहन करिश्मा संग पहुंची करीना

सोशल मीडिया पर करीना और करिश्मा कपूर की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें वह चाचा के घर जाने की तैयारी कर रही हैं। बता दें कि यह तस्वीरें करीना कपूर के अपने घर से रवाना होने की हैं। इन तस्वीरों में करीना कपूर व्हाइट सूट और नीले रंग के दुपट्टे में नजर आ रही हैं। वहीं करिश्मा कपूर नीले रंग के सूट में दिखाई दे रही हैं। करिश्मा ने काला चश्मा और मास्क भी लगाया हुआ है।

कपूर फैमिली एक साथ नजर आई

कपूर फैमिली एक साथ नजर आई

गौरतलब है कि दुख हो या सुख, हर घड़ी में कपूर परिवार इकट्ठा नजर आया है। रजीव कपूर की मौत के बाद एक बार फिर पूरी कपूर फैमिली एक साथ नजर आई है। करिश्मा और करीना के अलावा उनकी मां बबिता कपूर भी रजीव के घर पहुंची हैं। आपको बता दें कि राजीव कपूर ने बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली हो गई' से मुख्य अभिनेता के तौर पर डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्होंने प्रोड्यूसर और निर्देशक के तौर पर भी काम किया। शम्मी कपूर और शशि कपूर राजीव के चाचा थे।

यह भी पढ़ें: जानिए, क्यों पिता राज कपूर संग अच्छे नहीं थे राजीव कपूर के रिश्ते, फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' में ऐसा क्या हुआ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+