Sharda Sinha Passes away: लोक गायिका शारदा सिन्हा अब नहीं रहीं, AIIMS दिल्ली में ली अंतिम सांस

Sharda Sinha Passes away: पिछले 11 दिनों ने वेंटिलेटर पर रहीं फेमस लोकगायिका शारदा सिन्हा का निधन हो गया है। उनका अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान दिल्ली (AIIMS, Delhi) में इलाज में चल रहा था। मंगलवार देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली। सिन्हा के निधन के बाद पूर्वांचल समेत पूरे देश में शोक की लहर है।

शारदा सिन्हा को छठ गीत की पर्याय कहा जाता था। इस हफ्ते सोमवार की रात उनकी तबीयक काफी खराब हो गई, जिसके चलते उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया। उनका ऑक्‍सीजन लेवल गिर रहा था। लोक गायिक के बेटे अंशुमन सिन्‍हा ने अपने एक वीडियो संदेश में कहा, "मल्‍टीपल ऑर्गन डिस्‍फंक्‍शन की हालत के चलते मां बहुत बड़ी लड़ाई में जा चुकी है। अब काफी मुश्किल है। आप सब प्रार्थना कीजिए, कि वो लड़ कर बाहर आ सकें, छठी मां कृपा करें।"

Sharda Sinha Passes away

सिन्हा के घर में लगातार के एक बाद एक दुखों का पहाड़ टूट रहा है। हाल ही उनके पति बृज किशोर सिन्हा का भी निधन हो गया था। जिसके बाद से लगातार वे तनाव में थीं, और अचानक तबीयत बिगड़ गई।

बता दें इससे पहले शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमन सिन्हा से मंगलवार (5 नवंबर) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बात की थी और मां के स्वास्थ्य की जानकारी ली। अंशुमन सिन्हा ने बताया था कि उनके पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोन आया था।

छठ और विवाह गीतों से हुईं फेमस
छठ गीतों से बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के आम लोगों के दिलों पर राज करने वाली लोकगायिका के निधन से उनके चाहने वाले लाखों लोगों को सदमा लगा है। पद्म भूषण से सम्मानित 72 वर्षीय शारदा सिन्हा मैथिली और भोजपुरी गानों के लिए मशहूर थीं. उनके चर्चित गानों में 'विवाह गीत' और 'छठ गीत' शामिल हैं। शारदा सिन्हा का जन्म 1 अक्टूबर 1952 को बिहार के सुपौल जिले में हुआ था. उन्होंने 1980 में ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन से अपने करियर की शुरुआत की थी और अपनी दमदार आवाज और भावनात्मक प्रस्तुति के लिए मशहूर हो गईं और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। सिन्हा ने सिर्फ लोकगीत ही नहीं फिल्मी गीतों के लिए भी अपनी आवाज दी।

पीएम मोदी ने जताया शोक
शारदा सिन्हा के निधन पर पीएम मोदी ने दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सुप्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा जी के गाए मैथिली और भोजपुरी के लोकगीत पिछले कई दशकों से बेहद लोकप्रिय रहे हैं। आस्था के महापर्व छठ से जुड़े उनके सुमधुर गीतों की गूंज भी सदैव बनी रहेगी। पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "सुप्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उनके गाए मैथिली और भोजपुरी के लोकगीत पिछले कई दशकों से बेहद लोकप्रिय रहे हैं। आस्था के महापर्व छठ से जुड़े उनके सुमधुर गीतों की गूंज भी सदैव बनी रहेगी। उनका जाना संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति!"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+