आदिवासी-किसानों के अधिकार के लिए विशाल रैली, शरद यादव ने की अगुवाई
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। जनता दल युनाइटेड (जेडीयू) और गोडवाना गणतंत्र पार्टी द्वारा देश के प्रथम स्वतंत्रता आंदोलन के नायक अमर शहीर राजा शंकशाह-रघुनाथशाह के बलिदान दिवस 18 सितंबर को जंतर-मंतर पर आदिवासी-किसानों ने हजारों की संख्या में पहुंचकर विशाल रैली एवं सभा की।

इस मांग पत्र में आजादी के बाद आदिवासी-किसानों के जमीन अधिग्रहण, विस्थापन, पुर्नवास, रोजगार की स्थिति पर श्वेत पत्र लाने, शहरीकरण औद्योगिकरण के नाम पर जमीन अधिग्रहण पर रोक लगाने, गोड़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने, वनधिकार कानून लागू करने, परमाणु बिजली परियोजनाएं निरस्त करने, नर्मदा, माही सहित प्रमुख नदियों के किनारे औद्योगिकरण बंद करने इत्यादि की मांग की गई है।
उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश गोडवाना क्षेत्र के राजा शंकर शाह एवं उनके पुत्र रघुनाथ शाह को अंग्रेजों ने प्रथम स्वतंत्रता आन्दोलन के दौरान 18 सितम्बर 1857 को जबलपुर में तोप के मुँह में पिता-पुत्र को बांधकर उड़ा दिया गया था। उनके शहादत दिवस पर प्रतिवर्ष 18 सितम्बर को मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र सहित अन्य आदिवासी क्षेत्रों में बलिदान दिवस मनाया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications