पीएम मोदी पर शरद पवार का बड़ा हमला, कांग्रेस के समर्थन में कही ये बात
नई दिल्ली। कुछ दिन पहले इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि एनसीपी नेता शरद पवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में हैं और वह आगामी चुनाव में उनके साथ गठबंधन कर सकते हैं। यह बात भी सामने आई थी कि शरद पवार ने नरेंद्र मोदी का कुछ मुद्दों पर समर्थन किया था। लेकिन उसके बाद खुद उन्होंने सामने आकर कहा था कि उन्होंने पीएम मोदी के समर्थन में कोई बयान नहीं दिया था। आज एक बार फिर से शरद पवार ने पीएम मोदी पर बड़ा हमला बोलते हुए अपने रुख को साफ कर दिया है।

शरद पवार ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी हर रैली में कहते हैं कि एक परिवार ने देश पर राज किया। पवार ने कांग्रेस का बचाव करते हुए कहा कि मैं बताना चाहता हूं कि उस परिवार ने देश के लिए कुर्बानी दी है। पंडित जवाहर लाल नेहरू कई बार जेल गए। हर किसी को पता है कि कैसे इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की हत्या कर दी गई। यही नहीं शरद पवार ने पीएम मोदी के विकास के दावे पर भी जमकर होला बोला और इसे खोखला बताया।
शरद पवार ने कहा कि आपने लोगों को विकास के सपने दिखाए थे, लेकिन आज आपके पास विकास के बारे में बोलने के लिए कुछ भी नहीं है, काफी हद तक लोग इस बात को समझ गए हैं। यही वजह है कि अब आप सिर्फ एक परिवार के खिलाफ हमला करते हैं और विकास के मुद्दे पर कुछ नहीं कहते हैं। यही नहीं राफेल डील पर शरद पवार ने कहा कि लोगों के मन में इसको लेकर जो शंकाएं है उसे दूर किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राफेल डील से जुड़े सवालों का जवाब सरकार को देना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल, जानिए आज की कीमत












Click it and Unblock the Notifications