सोनिया गांधी और राहुल गांधी देश का नेतृत्व कर सकते हैं- शरद पवार

नई दिल्ली। एनसीपी के अध्यक्ष शरद पवार ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और यूपीए चेयरपर्सन को लेकर बड़ा बयान दिया है। पवार ने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी देश का नेतृत्व कर सकते हैं। पवार ने अपने सुर बदलते हुए कहा कि देश का माहौल बदल रहा है। पिछले चुनाव में देश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को बेहतरीन मौका दिया था, लेकिन अब लोगों को समझ आ गया है कि वो राम मंदिर के नाम पर राजनीति कर रहे है।

बदले सुर

बदले सुर

गौर करने वाली बात यह है कि इससे पहले शरद पवार के सुर काफी बदले हुए थे और उन्होंने राहुल गांधी को देश का अगला प्रधानमंत्री का उम्मीदवार मानने से इनकार किया था। लेकिन अब शरद पवार के रुख में बदलाव देखने को मिला है और उन्होंने कहा है कि सोनिया और राहुल देश का नेतृत्व सकते हैं। शरद पवार के इस बयान के बाद जिस तरह से महागठबंधन से इतर तीसरे मोर्चे की तैयारी चल रही है उसको काफी झटका लग सकता है।

बेहतर नेतृत्व

बेहतर नेतृत्व

आपको बता दें कि दो दशक पहले शरद पवार का मानना था कि सोनिया गांधी में नेतृत्व क्षमता नहीं है और इसी वजह से उन्होंने अलग पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का गठन किया था। लेकिन अब शरद पवार ने अपने रूख को बदलते हुए कहा कि गांधी परिवार में इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की हत्या हुई। उसके बाद सोनिया गांधी आईं और अब राहुल गाँधी हैं, जोकि बेहतर नेतृत्व कर रहे हैं।

सम्मान करना चाहिए

सम्मान करना चाहिए

शरद पवार ने कहा कि गांधी और नेहरू परिवार की पीढ़ियो ने देश के विकास में बहुत योगदान किया है और बलिदान किए हैं। अगर आज सोनिया गांधी और राहुल गांधी उसी भावना के साथ देश की सेवा कर रहे हैं, गरीबों के लिए काम कर रहे हैं तो हमे उसका सम्मान करना चाहिए। लेकिन हमारे प्रधानमंत्री कहते हैं कि एक परिवार ने देश को बर्बाद कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+