शरद पवार ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा-कुछ लोग सोचते हैं राम मंदिर बनने से कोरोना खत्म जाएगा

सोलापुर। अयोध्‍या में राम मंदिर भूमिपूजन को लेकर की जा रही तैयारियों पर एनसीपी चीफ शरद पावर ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। शरद पवार ने कहा कि कुछ को लगता है राम मंदिर बनवाने से कोरोना भाग जाएगा। उन्होंने नसीहत देते हुए कहा कि सरकार को लॉकडाउन की वजह से हुए नुकसान पर चिंता करनी चाहिए। किस बात को महत्व देना चाहिए ये तय करना होगा। बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अगस्त को अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन में शामिल हो सकते हैं।

Recommended Video

    Sharad Pawar का Modi Government पर हमला, कहा- राम मंदिर बनाने से कोरोना नहीं जाएगा | वनइंडिया हिंदी
    'कुछ लोग सोचते हैं राम मंदिर बनने से कोरोना खत्म जाएगा'

    'कुछ लोग सोचते हैं राम मंदिर बनने से कोरोना खत्म जाएगा'

    महाराष्ट्र की महाविकास आघाड़ी सरकार में शामिल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मुखिया शरद पवार ने रविवार को सोलापुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब पत्रकारों ने उनसे राम मंदिर को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि हमें ये तय करना होगा कि हमारे लिए क्या महत्वपूर्ण है। कोरोना के हालात दिन पर दिन बदतर होते जा रहे हैं,। हम यह सोच रहे है कि, कोरोना से कैसे लड़ा जाए, लेकिन इस दौरान कुछ लोग सोचते हैं कि मंदिर बन जाने से कोरोना देश के बाहर चला जाएगा।

    लॉकडाउन से हो रहे आर्थिक नुकसान पर ध्‍यान दे मोदी सरकार: शरद पवार

    लॉकडाउन से हो रहे आर्थिक नुकसान पर ध्‍यान दे मोदी सरकार: शरद पवार

    उन्होंने केंद्र सरकार को नसीहत देते हुए कहा कि, हमें कोरोना का संकट बड़ा लगता है और उसकी वजह से लॉक डाउन हुए हैं, जिसमें छोटे-बड़े उद्योगों पर आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। हमें चिंता है और राज्य और केंद्र सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए ऐसा मुझे लगता है। इस हफ्ते हमारे साथी सांसद दिल्ली जाकर सरकार के सामने अपनी बात रखेंगे। बता दें कि अगले महीने 5 तारीख को राम मंदिर का भूमि पूजन होगा। पीएम नरेंद्र मोदी इस भूमि पूजन में शामिल होंगे।

    5 अगस्त को राम मंदिर का भूमि पूजन

    5 अगस्त को राम मंदिर का भूमि पूजन

    बता दें कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास की कल बैठक हुई थी। इस बैठक में भूमि पूजन के लिए दो तारीखें पीएमओ को भेजी गई थी। इसके बाद भूमि पूजन के लिए 5 अगस्त की तारीख को फाइनल किया गया। सर्किट हाउस में हुई बैठक में चंपत राय के अलावा अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी, कामेश्वर चौपाल, नृत्यगोपाल दास, गोविंद देव गिरी महाराज और दिनेंद्र दास समेत दूसरे ट्रस्टी शामिल हुए थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+