पाकिस्तान के लोग भारत के साथ करीब का रिश्ता महसूस करते हैं- शरद पवार

नई दिल्ली। वरिष्ठ नेता और नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पार ने शनिवार को पाकिस्तान के लोगों के बारे में बात करते हुए कहा कि पाक के लोग भारत से करीब का रिश्ता रखते हैं। उन्होंने कहा कि जब भी मैंने अपने पाकिस्तान दौरे में वहां के आम लोगों से बात की है तो मुझे यह महसूस हुआ है कि पाकिस्तान के लोग भारत को काफी करीब महसूस करते हैं। शरद पवार ने यह बयान पुणे में एक किताब लॉच के वक्त दिया है।

sharad pawar

पवार ने कहा कि जो लोग भारत के लोगों से पाकिस्तान चले जाने के लिए कहते हैं वह ना तो भारत को समझते हैं और ना ही पाकिस्तान को। अगर पिछड़े समुदाय का एक युवक कुछ कहता है तो लोग कहते हैं कि पाकिस्तान चले जाओ, क्या है पाकिस्तान। हमारे बीच आज मतभेद हो सकते हैं, लेकिन आजादी से पहले यह भारत का ही हिस्सा था। बतौर आईसीसी के चेयरमैन होने के दौरान मैंने कई बार पाकिस्तान का दौरा किया है। इस दौरान मुजे लोगों से मिलने का भी मौका मिला है। हर बार जब मैं लोगों से मिला मुझे ऐसा महसूस हुआ है कि यहां के लोग भारत को काफी करीब मानते हैं।

पाकिस्तान के लोगों के भाई-बहन उत्तर प्रदेश में रहते हैं और अन्य राज्यों में भी रहते हैं, लेकिन दोनों देशों के बीच तनाव की वजह से ये लोग एक दूसरे से नहीं मिल पाते हैं। ऐसे में जो लोग यह कहते हैं कि पाकिस्तान चले जाओ वह ना तो भारत को जानते हैं और ना ही पाकिस्तान को। आपको बता दें कि 2008 के मुंबई हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण रिश्ते हैं। यही नहीं जिस तरह से ऊरी में सेना के बेस कैंप पर हमला हुआ उसके बाद से रिश्ते और भी खराब हो गए हैं। इस हमले में 19 जवानों की मौत हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+