Sharad Pawar Resigns: कोई फूट-फूटकर रोया, कोई हुआ भावुक...शरद पवार के इस्तीफे पर खूब हुआ हंगामा

Sharad Panwar resignes: शरद पवार ने जैसे ही अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की घोषणा की, तो पार्टी में हलचल मच गई। सभी कार्यकर्ता नारेबाजी पर उतर आए और काफी भावुक भी नजर आ रहे हैं।

Sharad Pawar

Sharad Pawar: एनसीपी अध्यक्ष शरद पंवार ने मंगलवार को बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि वे एनसीपी का अध्यक्ष पद छोड़ देंगे। उधर पवार के इस्तीफे के बाद से पार्टी कार्यकर्ता बेहद भावुक हो गए हैं।

ऐलान के बाद मची हलचल
शरद पवार के ऐलान के बाद मानो पार्टी में हलचल सी मच गई। कार्यकर्ता इस कदर भावुक हुए कि नारेबाजी तक करने लगे। कई लोग उनके पद पर बने रहने की अपील कर रहे थे, तो ऐसे कार्यकर्ता भी थे, जो फूट फूटकर रोने लगे और पवार से इस्तीफा वापस लेने की दर्ख्वास्त करने लगे।

फैसले से भावुक हुए कार्यकर्ता
पार्टी के कई कार्यकर्ता शरद पवार के बयान के बाद भावुक नजर आ रहे हैं। पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता अजित पवार की बात की जाए तो उनका कहना है कि अब शरद पवार अपना फैसला वापस नहीं लेंगे। वे चाहते हैं कि नई पीढ़ी नेतृत्व करे। अजित पवार ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए ही फैसला किया जाएगा। मैं आपको आश्वासन दे सकता हूं।

नारेबाजी पर उतरे नेता
पवार के फैसले के बाद पार्टी कार्यकर्ता नारेबाजी पर उतर आए हैं। पार्टी के नेताओं छगन भुजबल, जितेंद्र अवध और दिलीप वाल्से पाटिल ने कहा कि हम एनसीपी अध्यक्ष पद से इस्तीफे के आपके फैसले को स्वीकार करने वाले नहीं हैं। हम चाहते हैं कि आप अपने फैसले पर पुनर्विचार करें।

नाना पटोले हुए भावुक
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि हमने सोचा था कि शरद पवार अपनी अंतिम सांस तक पब्लिक के साथ रहेंगे। लेकिन अभी हम ये नहीं बता सकते कि उन्होंने इस्तीफा क्यों दिया। इसका असर महा विकास अघाड़ी पर भी पड़ेगा। हमें उम्मीद है कि एनसीपी का नया अध्यक्ष एमवीए के साथ रहेगा।

क्या बोले तारिक अनवर?
कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने शरद पवार को अनुभवी नेता बताते हुए कहा कि वे या फिर उनका परिवार ही बता सकता है कि उन्होंने कैसी परिस्थितियों में इस्तीफा दिया है। 25 साल तक एनसीपी प्रमुख रहने के बाद ये एक बहुत ही अहम कदम है। उनके भतीजे अजित पवार ने कहा कि अब जो भी फैसला होगा उसपर आपस में चर्चा होगी।

उनकी उम्र देखनी चाहिए- अजित पवार
इस बीच अजित पवार ने कहा कि पवार साहब (शहद पवार) हमेशा एनसीपी परिवार के मुखिया रहेंगे। जो भी नया अध्यक्ष होगा वो पवार साहब के मार्गदर्शन में ही काम करेगा। उन्होंने आगे कहा कि पवार साहब ने कुछ दिन पहले सत्ता परिवर्तन में जरूरत की बात कही थी। उनके इस फैसले को हमें उनकी उम्र और सेहत के लिहाज से भी देखना चाहिए। वे इसे वापस नहीं लेंगे।

सुप्रिया सुले को दी ये सलाह
बताते चलें कि इस बीच एसीपी कार्यकर्ताओं की मांग है कि सुप्रिया सुले को शरद पवार से बात करनी चाहिए। लेकिन अजित पवार ने सुले को कुछ बात ना करने की सलाह देते हुए कहा कि मैं उनका बड़ा भाई हूं इसलिए उन्हें ये सलाह दे रहा हूं।

क्या बोले थे शरद पवार?
गौरतलब है कि शरद पवार ने हाल ही में पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की बात कही है। पवार ने कहा कि कई सालों तक मुझे राजनीति में काम करने का मौका मिला। लेकिन मैं इस उम्र में आकर ये पद नहीं रखना चाहता। मुझे लगता है कि किसी और को आगे आना चाहिए। पार्टी के नेताओं को फैसला करना होगा कि अब पार्टी का अध्यक्ष कौन होगा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+