शरद पवार ने राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे से की मुलाकात, केसी वेणुगोपाल और पार्टी नेता भी रहे मौजूद

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख ने गुरुवार को राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ बैठक की।

शरद पवार ने राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे से की मुलाकात

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर विपक्षी दलों की तैयारी शुरू हो गई है। नीतीश कुमार के राहुल गांधी से मिलने के बाद शरद पवार ने मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की। शरद पवार ने राहुल गांधी समेत केसी वेणुगोपाल से भी मिले। इस दौरान उन्होंने पार्टी नेताओं से भी मुलाकात की।

शरद पवार से मुलाकात के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे ने मीडिया को संबोधित किया। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि देश और लोकतंत्र को बचाने, संविधान को सुरक्षित रखने, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, युवाओं के रोजगार, मुद्रास्फीति और स्वायत्त निकायों के दुरुपयोग जैसे मुद्दों के लिए हम एक होकर लड़ने के लिए तैयार हैं। हम इसको लेकर सबसे बात करेंगे।

शरद पवार ने कहा कि हमारी भी सोच यही है जो खड़गे जी ने आपको बताई है। लेकिन सिर्फ सोचने से काम नहीं चलेगा। इसके लिए एक प्रक्रिया शुरू करने की जरूरत है। यह तो बस शुरुआत है। इसके बाद अन्य महत्वपूर्ण विपक्षी दलों के साथ बातचीत की जाएगी चाहे वह ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल या अन्य हों।

राहुल गांधी ने कहा कि आज शरद पवार जी से मुलाकात हुई। उन्होंने भी यही कहा कि एक प्रोसेस शुरू हुई है। यह एक शुरुआत है। हम सबसे मिलकर बात करेंगे। हम सब एक जुट हैं।

शरद पवार के साथ कांग्रेस नेताओं की मुलाकात को बेहद खास माना जा रहा है। इससे पहले शरद पवार ने कई मुद्दों पर कांग्रेस से हटकर बयान दिए थे। लेकिन आज उन्होंने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। शरद पवार विपक्षी दलों के सबसे अनुभवी नेता माने जाते हैं।

कांग्रेस नरेंद्र मोदी के खिलाफ देश के विपक्षी दलों को एकजुट करने की कोशिश कर रही है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कांग्रेस समेत कई अन्य दलों के नेताओं से मुलाकात की।

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से मुलाकात की थी। इस दौरान डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी उनके साथ मौजूद रहे। इस मुलाकात के बाद नीतीश कुमार आप के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी मिले।

यह भी पढ़ें- अडानी मुद्दे को लेकर JPC पर शरद पवार के रुख नरम, बोले- विपक्षी एकता के हित में नहीं करूंगा विरोध

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+