शरद पवार ने लखीमपुर घटना की तुलना जलियांवाला बाग कांड से की, कहा- बीजेपी को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे

नई दिल्ली, अक्टूबर 05। लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर पूरे देश की सियासत में इस वक्त भूचाल है। विपक्ष के नेताओं ने केंद्र की मोदी सरकार और यूपी की योगी सरकार को आड़े हाथ लेना शुरू कर दिया है। इस बीच NCP प्रमुख शरद पवार ने लखीमपुर की घटना की तुलना जलियांवाला बाग हत्याकांड से कर दी है। उन्होंने कहा है कि किसानों के हत्याकांड के लिए केंद्र की मोदी और यूपी की योगी सरकार जिम्मेदार है। शरद पवार ने मंगलवार को मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि इस पूरी घटना पर प्रधानमंत्री का चुप्पी साधे रखना भी हैरान कर देने वाला है।

Sharad pawar

बीजेपी को करना होगा किसानों के असंतोष का सामना- पवार

शरद पवार ने कहा कि लखीमपुर में जिस तरह बीजेपी सरकार के काफिले ने किसानों को मार डाला, वो इस बात को कभी नहीं भूलेंगे। बीजेपी को किसानों के असंतोष का सामना करना पड़ेगा। पवार ने आगे कहा कि जिस तरह से यूपी में किसानों पर हमले हो रहे हैं, वो बीजेपी की नियति को दर्शाते हैं। शरद पवार ने इस दौरान लखीमपुर की घटना की जांच की मांग भी की, जिसकी अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा न्यायाधीशों की एक समिति कर रही है।

सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा जज करें इस मामले की जांच

Recommended Video

      Lakhimpur Kheri Violence: Sharad Pawar ने घटना की तुलना Jallianwala Bagh कांड से की | वनइंडिया हिंदी

      शरद पवार ने कहा कि लखीमपुर खीरी में किसानों का प्रदर्शन बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा था, लेकिन बीजेपी की सरकार ने उन्हें कुचलने की कोशिश की। ये घटना किसानों पर सीधा हमला है और इसकी पूरी जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश और केंद्र सरकार को लेनी चाहिए। शरद पवार ने कहा कि इस घटना का सिर्फ विरोध करने से काम नहीं चलेगा, बल्कि इस मामले की गहनता से उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। शरद पवार ने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य में सेवानिवृत्त न्यायाधीशों के माध्यम से जांच की घोषणा की है, लेकिन हमें यह मंजूर नहीं है। इस मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा जजों से होनी चाहिए।

      देशभर में विपक्ष कर रहा है प्रदर्शन

      आपको बता दें कि लखीमपुर की घटना को लेकर विपक्ष ने केंद्र और यूपी सरकार को घेरने की योजना बनाई है। पूरे देश में इस घटना को लेकर विपक्षी पार्टियों ने प्रदर्शन किया है। उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव, प्रियंका गांधी, संजय सिंह और जयंत चौधरी जैसे नेता पुलिस की हिरासत में हैं। मंगलवार को तो यूपी पुलिस ने प्रियंका गांधी को हिरासत में ले लिया।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+