जो लोग समाज के हितों को सुरक्षित करना चाहते हैं,उन्हें साथ आने की जरूरत: शरद पवार

मुंबई, 11 अप्रैल। विपक्ष को एकजुट करने के लिए एनसीपी नेता शरद पवार ने तमाम राजनीतिक दलों से एक साथ आने को कहा है। शरद पवार ने कहा कि आज कोशिश की जा रही है कि देश को एकता में दरार लाई जाए, लोगों को हिंदू-मुस्लिम में बांटा जाए। एनसीपी जातिवाद का कभी समर्थन नहीं करेगी और ना ही धर्म के आधार पर देश में अलगाव का समर्थन करेगी। जो लोगसमाज के हितों की रक्षा करना चाहते हैं और समाज को बचाना चाहते हैं उन्हें एकजुट होने की जरूरत है।

sharad pawar

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स पिछले काफी दिनों से चर्चा में है। एक तरफ जहां फिल्म को लोग काफी पसंद कर रहे हैं तो दूसरी तरफ इस फिल्म को लेकर राजनीतिक बहस भी चल रही है। इस बीच एनसीपी के चीफ शरद पवार ने द कश्मीर फाइल्स फिल्म को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। शरद पवार ने कहाकि एक आदमी ने फिल्म बनाई, जिसमे हिंदुओं पर अत्याचार को दिखाया गया है। फिल्म में दिखाया गया है कि बहुसंख्यक हमेशा अल्पसंख्यक को निशाना बनाते हैं और जब बहुसंख्यक मुस्लिम हो तो हिंदू इससे असुरक्षित हो जाते हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सत्ता में बैठे लोग इस तरह की फिल्म को आगे बढ़ा रहा है और इसका प्रचार कर रहे हैं।

बता दें कि द कश्मीर फाइल्स फिल्म को मार्च में रिलीज किया गया था। रिलीज के बाद से ही यह फिल्म लगातार चर्चा में बनी रही और छोटे बजट की इस फिल्म ने कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। फिल्म ने तकरीबन 250 करोड़ रुपए तक की कमाई की। फिल्म को विवेक अग्निहोत्री ने डायरेक्ट किया है जबकि उनकी पत्नी पल्लवी जोशी ने इसे प्रोड्यूस किया है। फिल्म में कश्मीर से कश्मीरी पंडितों के विस्थापन को दिखाया गया है। 1990 में जब कश्मीरी पंडितों का विस्थापन हुआ था तो उस समय में कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार को फिल्म में दिखाया गया है। फिल्म को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बयान दिया था जिसके बाद इसको लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई थी।

शरद पवारने कहा कि देश इस समय अलग हालात से गुजर रहा है। अगल तरह से धार्मिक अलगाव किया जा रहा है। जहां हिंदू और मुस्लिम में बंटवारा किया जा सकता है, दलित-हिंदू में बंटवारा किया जा सकता है। एक ऐसा वर्ग है जो महाराष्ट्र की सरकार को अस्थिर करना चाहता है। एनसीपी मंत्रियों को जेल में डाला जा रहा है। सेना एनसीपी और कांग्रेस की सरकार को अस्थिर करने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+