शांति भूषण हुए अशांत, केजरीवाल को बताया हिटलर
नई दिल्ली। सोमवार देर रात आम आदमी पार्टी से बागी नेताओं प्रशांत भूषण, योगेन्द्र यादव समेत दो और लोगों की छुट्टी कर दी गई है जिसके बाद अरविंद केजरीवाल पर चौ-तरफा हमला हो रहा है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर तानाशाह और हिटलर होने के आरोप लग रहे हैं और इस बार यह आरोप लगाया है पार्टी के फाउंडर मेंबर में से एक देश के जाने-माने वकील शांति भूषण ने।
एबीपी चैनल से बात करते हुए शांति भूषण ने अरविंद केजरीवाल को हिटलर और तानाशाह कहा है और बोला है कि मुझे उन्हें पहचानने में भारी गलती हुई है। अपने बेटे प्रंशांत भूषण को बागी कहकर निकाले जाने से आहत शांति भूषण ने कहा कि बागी तो मैं भी था.. मुझे क्यों नहीं निकाला गया?
शांति भूषण ने तोड़ी शांति, केजरीवाल को बताया हिटलर
शांति भूषण ने दुखी और नाराज होकर कहा कि अरविंद केजरीवाल ने सारे देश के साथ धोखा किया है, गलती मेरी ही है जो मैं उन्हें पहचान नहीं पाया। मुझे पिछले साल जुलाई में ही ये अभास हो गया था कि मैंने केजरीवाल को सपोर्ट करके भारी गलती की है। वो एक तानाशाह और हिटलर की तरह व्यवहार कर रहे हैं, वो एक स्वार्थी इंसान हैं।
शांति भूषण ने कहा कि बागी तो मैं भी था.. मुझे क्यों नहीं निकाला गया?
गौरतलब है कि शांति भूषण पहले वो व्यक्ति थे जिन्होंने आप पार्टी के लिए सबसे पहले एक करोड़ रूपये का चेक दिया था। गौरतल है कि जनता पार्टी की सरकार में शांति भूषण देश के कानून मंत्री की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। वहीं पिछले कुछ समय से लगातार अरविंद केजरीवाल के तौर-तरीकों पर भूषण जमकर हमला बोल रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications