India Canada News: इस पंजाबी सिंगर ने रद्द किया कनाडा टूर, कहा- अब वहां गाना गाने वाले हालात नहीं

भारत और कनाडा के खराब रिश्ते का असर म्यूजिक इंडस्ट्री पर भी पड़ रहा है। अब मशहूर पंजाबी सिंगर शंकर साहनी ने अपने कनाडा टूर को कैंसिल करने का ऐलान किया है। उन्होंने दावा किया कि कनाडा में अब ऐसे हालत नहीं हैं कि वहां पर गाना गाया जा सके।

दरअसल अक्टूबर में शंकर साहनी का कनाडा जाने का प्लान था। वहां पर उनके कई प्रोग्राम होने वाले थे, लेकिन हालिया घटनाक्रमों को देखते हुए उन्होंने अपने शो कैंसिल कर दिए। उन्होंने कहा कि कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारत को लेकर जो बयान दिया है, वो गैर-जिम्मेदाराना है।

Canada

वहीं हाल ही में पंजाबी सिंगर शुभ ने भारत को लेकर विवादित पोस्ट किया था। शंकर ने उन्हें भी सलाह दे डाली। उन्होंने कहा कि शुभ या किसी अन्य सिंगर को ऐसे विवाद में नहीं पड़ना चाहिए। हम अपनी कला से नाम कमाते हैं, इन सब चीजों से नहीं।

उन्होंने कहा कि अभी कनाडा में गाना गाने वाला माहौल नहीं है। इस वजह से वो अब वहां नहीं जा रहे। पिछले महीने ही उनका टोरंटो गाना आया था, जिसको लोगों ने काफी पसंद किया। वहीं दूसरी ओर उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों देशों में जल्द ही अच्छे रिश्ते कायम होंगे।

शुभ पर क्या है आरोप?
शुभनीत उर्फ शुभ कनाडा के मशहूर सिंगर हैं। जिनके बड़ी संख्या में फैन्स भारत में भी हैं। हाल ही में उन्होंने भारत का एक विवादित मैप शेयर किया। जिसके बाद से उनका विरोध हो रहा। वहीं भारत-कनाडा के रिश्तों में आई दरार की वजह से उनका मुंबई में होने वाले कॉन्सर्ट कैंसिल हो गया। इस कॉन्सर्ट से 'बोट इंडिया ने स्पॉन्सरशिप वापस ले ली थी।

निज्जर की हत्या से बिगड़े रिश्ते
हाल ही में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने संसद में एक विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि कनाडा में हुई खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत का हाथ था। इसके बाद उन्होंने भारत के एक राजनयिक को निष्कासित कर दिया। भारत ने भी कनाडा के एक राजनयिक को देश छोड़ने का आदेश दिया है। साथ ही कनाडा के नागरिकों के लिए वीजा पर भी रोक लगा दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+