अरुण जेटली की बेटी की शादी में आए शंकर महादेवन को हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। बॉलीवुड के जाने-माने म्यूजिक कंपोजर और सिंगर शंकर महादेवन को दिल्ली के एस्कॉर्ट हार्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक शंकर महादेवन के सीने में अचानक दर्द हुआ था। वो वित्त मंत्री अरुण जेटली की बेटी सोनाली की शादी में शामिल होने के लिए मुंबई से दिल्ली आए थे।

महादेवन के प्रवक्ता ने कहा है कि अब उनकी हालत स्थिर है और वे जल्द ही मुंबई लौट आएंगे। आपको बताते चलें कि शंकर महादेवन को तीन बार बेस्ट प्लेबैक सिंगिंग और एक बार बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन के लिए नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है।












Click it and Unblock the Notifications