आदित्य पौडवाल के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर, शंकर महादेवन ने लिखी इमोशनल पोस्ट
नई दिल्ली: बॉलीवुड से इन दिनों लगातार बुरी खबरें सामने आ रही हैं। कुछ महीने पहले ऋषि कपूर, इरफान खान और सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर ने सबको झंकझोर दिया था। इस बीच शनिवार को एक बुरी खबर आई, जहां भजन गायिका अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य पौडवाल का निधन हो गया। इतनी कम उम्र में आदित्य दुनिया को अलविदा कह देंगे, इसका भरोसा किसी को नहीं हो रहा है। उनके निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है।

शंकर महादेवन ने जताया दुख
दिग्गज बैकग्राउंड सिंगर और म्यूजिक कंपोजर शंकर महादेवन ने आदित्य पौडवाल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए इमोशनल पोस्ट लिखी। उन्होंने फेसबुक पर लिखा कि ये सुनकर बहुत दुख हुआ कि अब हमारे चहेते आदित्य पौडवाल हमारे बीच नहीं रहे। इसका मुझे विश्वास नहीं हो रहा है। क्या कमाल के संगीतकार और कितने प्यारे इंसान थे। मैंने दो दिन पहले ही एक गाना गाया था, जो आदित्य ने प्रोग्राम किया था। लव यू ब्रदर...तुम्हारी याद आएगी।
Recommended Video

संगीत जगत के लिए बड़ा नुकसान
आदित्या ने सबसे पहले उस्ताद अल्लारखा और उस्ताद जाकिर हुसैन से कई सालों तक तबला बजाने की ट्रेनिंग ली थी। इसके बाद उन्होंने म्यूजिकल की-बोर्ड को अपना पसंदीदा वाद्ययंत्र चुना और इसी में खुद को एक्सपर्ट बनाने में जुट गए। भजन गायन के अलावा वो एक अच्छे कंपोजर भी थे। शंकर महादेवन के मुताबिक आदित्य ने उनके साथ एक गजल एल्बम को भी प्रोड्यूस किया था। इतनी कम उम्र में उनका दुनिया से जाना संगीत जगत के लिए एक बड़ा नुकसान है।

कौन सी थी बीमारी?
आदित्य को किडनी से संबंधित बीमारी थी। चार दिनों से वो आईसीयू में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे थे। शनिवार सुबह उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। इस दौरान किडनी फेल होने से उनका निधन हो गया। एक रिपोर्ट के मुताबिक आदित्य के फेफड़ों में संक्रमण भी था, लेकिन वो कोविड-19 से संक्रमित नहीं थे। 35 साल के बेटे के दुनिया से गुजर जाने के बाद अनुराधा पौडवाल के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।












Click it and Unblock the Notifications