राज कुंद्रा और शिल्पा की ओर इशारा कर शमिता ने लिखा खास मैसेज, वायरल हो रही पोस्ट
मुंबई, 29 जुलाई: शिल्पा शेट्टी के पति करोबारी राज कुंद्रा अश्लील वीडियो बनाने के आरोप लगने के इन दिनों जेल में हैं। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद राज कुंद्रा को लेकर कई मॉजल और एक्ट्रेस उन पर यौन उत्पीड़न से लेकर धोखाधड़ी तक के आरोप लगा चुकी हैं। पूरे मामले को लेकर एक तरफ शिल्पा शेट्टी जहां ज्यादातर खामोश हैं। वहीं उनकी छोटी बहन शमिता शेट्टी खुलकर बोल रही हैं और राज का समर्थन कर रही हैं। गुरुवार को एक बार फिर शमिता ने राज को सपोर्ट किया है।

सोशल मीडिया पर लिखी पोस्ट
शमिता शेट्टी ने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखी है। उन्होंने लिखा है- कई बार आपके अंदर की ताकत एक बड़ी आग की लौ की तरह नहीं होती है, जिसे हर कोई देख सके बल्कि एक छोटी सी चिंगारी होती है। आपको यह मिल जाती है तो जैसे कहती है- तुम बस बढ़ते रहो। ये आपके काबू में नहीं है कि लोग आपकी ऊर्जा को किस तरह रिसीव करते हैं। आप जो भी करते हैं या कहते हैं, लोग उसे अपनी जिंदगी की दुश्वारियों के लेंस से देखते हैं, जो आपके बारे में है ही नहीं। पूरी ईमानदारी और प्यार से बस अपना काम करते रहिए। इस मैसेज में हालांकि शमिता ने राज या शिल्पा का का नाम नहीं लिखा है लेकिन साफ है ये मैसेज उन्होंने अपनी बहन और जीजा के लिए ही किया है और ट्रोल करने वालों को जवाब दिया है।
Recommended Video

पहले भी कर चुकीं राज और शिल्पा को सपोर्ट
इससे पहले शिल्पा शेट्टी की फिल्म हंगामा-2 का पोस्टर पोस्ट करते हुए शमिता ने लिखा था कि मैं जानती हूं कि तुम अपनी जिंदगी में बहुत सारे उतार-चढ़ाव से गुजरी हो। लेकिन एक बात के लिए मैं पूरी तरह से श्योर हूं कि इन सब से तुम और भी ज्यादा स्ट्रांग बनकर उभरोगी। ये वक्त भी गुजर जाएगा मेरी डार्लिंग. हंगामा-2 की पूरी टीम को शुभकामनाएं।

19 जुलाई को गिरफ्तार हुए थे राज कुंद्रा
राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 19 जुलाई को अश्लील फिल्में बनाने और बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया था। जिसके बाद राज मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद हैं। राज कुंद्रा को तीन बार कोर्ट में पेश किया जा चुका है और तीनों बार अदालत ने उनकी हिरासत को बढ़ा दिया है। जमानत के लिए राज कुंद्रा ने कोर्ट में अपील की थी लेकिन उनको कामयाबी नहीं मिल सकी।












Click it and Unblock the Notifications