'मैं यहां उसकी सेवा करने के लिए हूं', रातोंरात फेमस हुईं शालिनी पासी, पति संजय पासी ने कुछ यूं दिया रिएक्शन
Shalini Passi Husband Sanjay Passi: नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'फैब्युलस लाइव्स वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स' में शालिनी पासी ने तेजतर्रार सोशलाइट की भूमिका है, जिसके बाद से वे (शालिनी पासी) सुर्खियों में आ गई हैं। सोशल मीडिया संसेशन बनी शालिनी पासी की लाइफ ने एक ग्लैमरस मोड़ ले लिया है।
हाल ही में सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। इस वीडियो में शालिनी पहली बार अपने पति संजय पासी के साथ नजर आ रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शालिनी पासी अपने पति संजय पासी के साथ वी द वूमेन एशिया के मंच पर पहुंचे। इस दौरान शालिनी ने बरखा दत्त से अपनी बढ़ती लोकप्रियता के बारे में बात की।

इस दौरान बिजनेसमैन संजय पासी से सवाल पूछा गया कि उनकी पत्नी के 'राष्ट्रीय क्रश' बन जाने के बाद उन्हें कैसा महसूस हुआ। इस सवाल के जवाब में संजय पानी ने कहा, 'यह मेरे लिए आश्चर्य की बात थी। रातों-रात, मैं कल्पना भी नहीं कर सकता था कि उसने क्या कर दिखाया, यह आश्चर्यजनक है। मुझे वास्तव में उस पर बहुत गर्व है।'
बरखा दत्त ने संजय से पूछा कि एक सफल बिजनेसमैन होने के बावजूद उन्हें "शालिनी पासी के पति" के रूप में क्यों जाना जाता है? उनके पास्को ग्रुप को उत्तर भारत में टाटा मोटर्स-प्रमाणित डीलरशिप में एक जाना पहचाना नाम है। उन्होंने हाथ जोड़कर जवाब दिया, 'मुझे इस पर बहुत गर्व है। जब लोग पूछते हैं 'क्या आप शालिनी पासी के पति हैं?' तो मैं कहता हूं 'हां'।'
हालांकि, शालिनी अपनी प्रसिद्धि के बाद अपने जीवन में आए बदलाव पर अपने पति से सहमत नहीं थीं। जब दत्त ने शालिनी से पूछा कि उन्होंने रातों-रात 'स्टारडम' को कैसे संभाला, तो उन्होंने तुरंत जवाब दिया, "मैं हमेशा घर पर एक स्टार थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह अपने सपनों को पूरा करना और लोगों को खुश करना जारी रखना चाहती हैं।
इस दौरान शालिनी ने कहा कि अब हर कोई मुझे जानता है और मुझे उम्मीद है कि मैं आगे भी अच्छा प्रदर्शन कर सकूंगा। मुझे उम्मीद है कि मैं अपने सपनों का पीछा करता रहूंगा और ऐसा करते हुए सभी को खुश रखूंगा। वहीं, संजय पासी से पूछा गया कि "वह एक बात जो हम शालिनी पासी के बारे में नहीं जानते?"
उन्होंने जवाब दिया, 'वह एक रानी है। मैं एक रानी के बारे में क्या कह सकता हूं? मैं यहां उसकी सेवा करने के लिए हूं।' हाल ही में शालिनी ने एक अन्य साक्षात्कार के दौरान अपने अतीत से जुड़ा एक मजेदार किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि कैसे उनके पति संजय का परिवार उन्हें देखने के लिए एक शादी में घुस आया था।
शालिनी ने कहा कि मैं अपनी दोस्त की बहन की शादी में थी, जब ये दो लड़कियाँ मेरे पास आईं और पूछा, 'क्या तुम शादीशुदा हो?' उन्होंने वापस जाकर अपनी माँ को बताया कि हमें संजय भैया के लिए एकदम सही लड़की मिल गई है। फिर शाम को मेरे पति का परिवार हमसे मिलने आया। यह एक अरेंज मैरिज थी, लेकिन... मेरे पति ही मेरी दुनिया हैं।












Click it and Unblock the Notifications