हाथी दांत या मृत पिता की हड्डियां, जानिये 'शकुनि मामा' के रहस्यमयी पासों का क्या था राज?
Shakuni mama dice: महाभारत के युद्ध में अहम भूमिका निभाने वाले शकुनि मामा के पासों के पीछे का रहस्य बड़ा ही दिलचस्प है। माना जाता है कि वे उनके मृत पिता की हड्डियों से बने हैं।

Shakuni Mama: महाभारत में शकुनि मामा का अहम किरदार निभाने वाले गूफी पेंटल का निधन हो चुका है। हर तरफ एक्टर की ही चर्चा हो रही है। गूफी एक ऐसे एक्टर थे, जिन्होंने महाभारत में शकुनि मामा का किरदार निभाकर उसमें जान डाल दी थी।
महाभारत का खलनायक 'शकुनि'
ऐसे में इस किरदार के बारे में कई बातें हैं, जिन्हें आज भी काफी लोगों को नहीं पता। शकुनि मामा को महाभारत का खलनायक कहा जाए, तो गलत नहीं होगा। महाभारत के युद्ध के होने में उनकी भूमिका बेहद अहम है। ऐसे में वे मुख्य पात्र हैं।
शकुनि के पास रहस्यमयी पासे
जब बात महाभारत के अहम पात्र शकुनि मामा की हो रही है, तो उनके पासे कैसे पीछे रह सकते हैं। शकुनि मामा को हमेशा जुए में कुटिल चालें चलने के लिए जाना जाता था। वे चौरस यानी जुए में पारंगत थे। शकुनी मामा जब-जब जुआ खेलते थे, उनकी ही जीत होती थी। इसका कारण उनका रहस्यमयी पासा था। हालांकि, इस बारे में लोगों के अलग-अलग मत हैं।
क्या था पासों का राज?
शकुनी मामा की बात पासे हमेशा मानते थे। इसका कारण पासे का उनके मृत पिता के रीढ़ की हड्डियों से बना होना था। माना जाता है कि शकुनि मामा के पासे में उनके पिता की आत्मा वास करती थी। मरने से पहले शकुनि के पिता ने उनसे कहा था कि मेरी मृत्यु के बाद तुम मेरी हड्डियों से पासा बनाना। ये पासे हमेशा तुम्हारी बात मानेंगे। यही कारण था कि शकुनी मामा को कभी जुए में कोई हरा नहीं सका।
लोककथाओं में कही गई ये बात
हालांकि, शकुनी के पासे के रहस्य के बारे में तो महाभारत काव्य में भी नहीं बताया गया है। ये जानकारी लोककथाओं में ही दी गई है। वहीं कई लोगों का मानना था कि शकुनी के पासे हाथी के दांत से बने हुए थे। वहीं कईयों का मत था कि शकुनी के पास मायावी शक्तियां थीं, जिनके चलते वे पासे को वश में कर लेते थे।












Click it and Unblock the Notifications