बेस्ट फ्रेंड रोहन से श्रद्धा की शादी पर शक्ति कपूर ने दिया ये जवाब, हंस पड़े पत्रकार

बेस्ट फ्रेंड रोहन से श्रद्धा की शादी पर शक्ति कपूर ने दिया ये जवाब, हंस पड़े पत्रकार

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर बहुत जल्द शादी करने वाली हैं और इस खबर को सुनकर सबसे ज्यादा उनके पिता शक्ति कपूर हैरान हैं। दरअसल गुरुवार को मीडिया में खबरें आई कि श्रद्धा कपूर अपने करीबी दोस्त रोहन श्रेष्ठ से शादी करने वाली हैं। खबरों के मुताबिक दोनों साल 2020 में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इस खबर को लेकर जब उनके पिता शक्ति कपूर से बात की गई तो उनका जवाब चौंकाने वाला था। श्रद्धा की शादी की खबरों को शक्ति कपूर ने अफवाह बताते हुए बेहद मजाकिया अंदाज में जवाब दिया।

'सच में? मेरी बेटी की शादी होने जा रही है?'

'सच में? मेरी बेटी की शादी होने जा रही है?'

बॉलीवुड में खलनायक की कई यादगार भूमिकाएं निभाने वाले शक्ति कपूर से जब श्रद्धा की शादी की खबरों को लेकर बात की गई तो उन्होंने मजाकिया लहजे में जवाब देते हुए कहा, 'सच में? मेरी बेटी की शादी होने जा रही है? प्लीज शादी में मुझे बुलाना मत भूलना। जरा मुझे भी बताओ ना कि शादी किस जगह पर होने वाली है, मैं भी वहां पहुंच जाऊंगा। मैं उसका पिता हूं और अभी तक मुझे ही इस बारे में कुछ नहीं पता। तो, प्लीज मुझे भी इस बारे में कुछ जानकारी दे दो।' शक्ति कपूर की ये बात सुनकर सवाल पूछने वाले पत्रकार भी हंस पड़े।

'श्रद्धा 4-5 सालों तक साथ शादी नहीं करने वाली'

'श्रद्धा 4-5 सालों तक साथ शादी नहीं करने वाली'

मीडिया खबरों के मुताबकि रोहन श्रेष्ठ और श्रद्धा कपूर काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और हाल ही साथ में टर्की से एक हॉलीडे मनाकर लौटे हैं। गुरुवार को खबर आई कि दोनों एक दूसरे के लिए काफी सीरियस हैं और जल्दी ही शादी भी कर सकते हैं। यह भी खबर थी कि श्रद्धा की मां शिवांगी कपूर ने शादी की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इससे पहले हाल ही में जब शक्ति कपूर से उनकी बेटी श्रद्धा की शादी को लेकर सवाल किया गया था तो उस समय भी उन्होंने इसे बकवास बताते हुए कहा था कि श्रद्धा अगले 4-5 सालों तक किसी के साथ शादी नहीं करने वाली। वह अभी काम में पूरी तरह से व्यस्त है और उसका सारा फोकस उसकी आने वाली फिल्मों पर है।

'मेरी बेटी मुझे हर बात बताती है'

'मेरी बेटी मुझे हर बात बताती है'

वहीं रोहन श्रेष्ठ के साथ श्रद्धा के रिश्ते को लेकर किए गए सवाल पर शक्ति कपूर ने कहा था, 'ये फिल्म इंडस्ट्री है भइया, लिंक करने से कुछ नहीं होता। रोहन के पिता राकेश जो कि बॉलीवुड में फोटोग्राफर हैं। वह मेरे अच्छे दोस्त हैं। हम सब फैमिली फ्रैंड्स हैं, मेरी बेटी मुझे अपनी जिंदगी में चल रही हर बात के बारे में बताती है। वह अपने माता पिता की मर्जी के बिना कभी भी शादी नहीं करेगी।' आपको बता दें कि श्रद्धा कपूर जल्द ही बाहुबली स्टार प्रभास के साथ अपनी अगली फिल्म 'साहो' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वो वरुण धवन के साथ फिल्म 'स्ट्रीट डांसर' में भी काम कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+