VIDEO: गणपति बप्पा के विसर्जन में 'किन्नर बहू' ने किया दिल खोलकर डांस, देखते रह गए लोग

एक्ट्रेस रुबिना दिलायक छोटे पर्दे के हिट सीरियल 'शक्ति: अस्तित्व के एहसास की' में लीड रोल अदा कर रही हैं। ये सीरियल अपनी यूनिक स्टोरीलाइन की वजह से अक्सर चर्चा में बना रहता है।

Rubina Dilaik

नई दिल्ली। एक्ट्रेस रुबिना दिलायक छोटे पर्दे के हिट सीरियल 'शक्ति: अस्तित्व के एहसास की' में लीड रोल अदा कर रही हैं। ये सीरियल अपनी यूनिक स्टोरीलाइन की वजह से अक्सर चर्चा में बना रहता है। एक खास कारण से ये एक बार फिर चर्चा में है और वो है गणपति विसर्जन का वीडियो। शो की लीड एक्ट्रेस रुबिना दिलायक ने शो के पर्दे के पीछे का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो बिना प्रैक्टिस के गणपति विसर्जन में डांस कर रहे हैं। इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं।

गणपति विसर्जन में किया दिल खोलकर डांस

गणपति विसर्जन में किया दिल खोलकर डांस

रुबिना दिलायक 'शक्ति: अस्तित्व के एहसास की' में सौम्या का किरदार निभा रही हैं। हाल ही में शो में गणेश चतुर्थी मनाई गई, जिसमें सितारों ने खूब मजे किए। बप्पा की स्थापना के बाद शो में विसर्जन का सीन शूट किया गया। गणपति बप्पा के विसर्जन में रुबिनाय दिलायक ने दिल खोलकर डांस किया। उन्होंने इसका वीडियो भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया।

3 लाख लोगों ने देखा वीडियो

रुबिना ने ये सीन बिना प्रैक्टिस के ही शूट किया। उन्होंने लिखा, 'गणपति डांस के लिए आपके स्टेप्स मैच करने या कोरियोग्राफी की जरूरत नहीं पड़ती। आपको बस दिल से डांस करना होता है।' इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और उनकी तारीफ में कई कसीदे भी पढ़े हैं। इस वीडियो को अब तक करीब 3 लाख लोग देख चुके हैं।

सीरियल में किन्नर बनीं हैं रुबिना दिलायक

सीरियल में किन्नर बनीं हैं रुबिना दिलायक

सीरियल 'शक्ति: अस्तित्व के एहसास की' में रुबिना दिलायक और विवियन डिसेना मुख्य भूमिका में हैं। रुबिना ने इस शो में एक किन्नर का रोल निभाया है। रुबिना की बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिट सीरियल 'छोटी बहू' से की थी, जिसने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई। इसके बाद 'पुन: विवाह', 'जीनी और जूजू', 'देवों के देव महादेव' और रियलिटी शो 'बिग बॉस' में नजर आईं। रुबिना दिलायक ने टीवी एक्टर आशु शुक्ला से इसी साल शादी की है।

Rubina Dilaik

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+