शकील अहमद ने सोनिया गांधी से की मुलाकात, हो सकती है घर वापसी

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री शकील अहमद ने गुरुवार को कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से दिल्ली स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। बता दें कि इस साल हुए लोकसभा चुनाव में शकील अहमद ने बिहार में यूपीए उम्मीदवार के खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने के बाद पार्टी ने उनको निलंबित कर दिया था। ऐसे में शकील अहमद और सोनिया गांधी के बीच इस यह मुलाकात काफी अहम माना जा रहा है।

Shakeel Ahmed met Congress interim President Sonia Gandhi in delhi

सोनिया गांधी के बीच मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा है शुरू हो गई है कि शकील अहमद दोबारा कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। शकील कांग्रेस पार्टी के चर्चित चेहरे में से रहे हैं। कांग्रेस पार्टी में रहते हुए उन्होंने कई बड़ी जिम्मेदारियां संभाली है। और अब पार्टी की जिम्मेदारी भी सोनिया गांधी के कंधे पर आ गई है।

दरअसल शकील अहमद का पार्टी से निकाले जाने के पीछे वजह ये था कि उन्होंने बिहार की मधुबनी सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ा था। ऐसा इसलिए क्योंकि कांग्रेस महागठबंधन में शामिल थी। जिसके बाद उसने इस सीट से अपना उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसाल किया। लेकिन शकील अहमद अड़ गए और पार्टी के फैसले का विरोध करने लगे। इससे नाराज होकर कांग्रेस ने उन्हें 2 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

यह भी पढ़ें- अमित शाह ने NCP पर ली चुटकी तो भड़की शिवसेना,कहा- शरद पवार के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+