जब शशि कपूर ने बचाई थी अमिताभ की जान, बेसुध बिग बी को लेकर भागे थे अस्पताल
Recommended Video

नई दिल्ली। मशहूर अभिनेता शशि कपूर लंबी बीमारी के बाद आज दुनिया छोड़ गए। वो अब इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनकी फिल्में हमारे बीच रहेंगी। पर्दे पर उनकी जोड़ी अमिताभ बच्चन के साथ खूब जमी। अमिताभ बच्चन के साथ शशि कपूर ने एक दजर्न से ज्यादा फिल्मों में काम किया। दोनों को बीच कई ऐसे किस्से हैं, जो किसी को भी चौंका देते हैं। ऐसा ही एक वाकया है जब शशि ने अमिताभ की जान बचाई थी।

अचानक बिगड़ी अमिताभ की हालत
1980 में आई राकेश कुमार की फिल्म 'दो और दो पांच' की शूटिंग के लिए अमिताभ और शशि मुंबई के सी रॉक होटल में फिल्माया जाना था। उस वक्त अमिताभ अस्थमा से जूझ रहे थे। शूटिंग के दौरान अचानक अमिताभ को अस्थमा का अटैक आया, सेट पर कोई डॉक्टर नहीं था। ऐसे में अमिताभ की हालत बिगड़ने लगी।

अमिताभ को लेकर दौड़े शशि कपूर
अमिताभ को अस्थमा से जूझता देख शशि कपूर मदद के लिए आगे आए और उन्हें उठाकर अस्पताल के लिए दौड़े। डॉक्टरों ने माना कि शशि सामने ना आते तो शायद अमिताभ को नुकसान हो सकता था। अमिताभ ने भी इस बात के लिए शशि का हमेशा अहसान माना।

सबसे मशहूर जोड़ी अमिताभ-शशि कपूर
दोनों पहली फिल्म 'रोटी कपड़ा और मकान' (1974) में साथ नजर आए थे। इसके बाद दोनों की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे मशहूर जोड़ियों में शामिल हो गए।












Click it and Unblock the Notifications