..तो सलमान, शाहरुख और आमिर पाकिस्तान चले जाएं: साध्वी प्राची
जबलपुर। एक बार फिर से वीएचपी नेता साध्वी प्राची ने पाकिस्तानी कलाकारों का समर्थन करने वाले अभिनेता सलमान खान के खिलाफ जहर उगला है और इस बार उन्होंने बॉलीवुड के सुपर स्टार्स आमिर खान और शाहरूख खान पर भी निशाना साधा है।
साध्वी ने कहा कि अगर सलमान, आमिर और शाहरूख तीनों को पाकिस्तानी कलाकारों से इतनी हमदर्दी है तो फिर उन्हें यहां रहने का क्या फायदा, ये तीनों पाकिस्तान क्यों नहीं चले जाते हैं।
हमारे देश का खाकर पाकिस्तान से हमदर्दी नहीं चलेगी और ना ही हम ये बर्दाश्त करेंगे। आपको बता दें कि उरी आतंकी हमले के बाद से ही पाकिस्तानी कलाकारों को भारत में बैन करने को लेकर बहस चल रही है, पाकिस्तानी कलाकारों को लेकर बॉलीवुड भी बंट गया है, सलमान खान ने तो खुलकर पाकिस्तानी कलाकारों को सपोर्ट किया है जिसके बाद से कुछ लोगों ने सलमान को लेकर मोर्चा खोल दिया है।
साध्वी ने कहा कि हम मानते हैं कि पड़ोसी से मिलकर रहना चाहिए, लेकिन यदि पड़ोसी बदमाश हो तो उसे सबक सिखाना भी जरूरी है, क्योंकि लातों के भूत कभी बातों से नहीं मानते हैं।













Click it and Unblock the Notifications