ओमपुरी ने उड़ाया शहीदों का मजाक, सोशल मीडिया पर हुई जमकर थू-थू
नई दिल्ली। उरी आतंकी हमले के बाद से जहां पूरा भारत, पड़ोसी देश पाकिस्तान, को लेकर भड़का हुआ है वहीं दूसरी ओर पाकिस्तानी कलाकारों को लेकर बॉलीवुड पूरी तरह से बंट गया है।
हिंदी सिनेमा के चर्चित चरित्र अभिनेता ओमपुरी ने IBN7 के डिबेट शो 'हम तो पूछेंगे में' में भारत के शहीद नितिन कुमार पर विवादित बयान देकर कहा किसने उनसे कहा कि वे फौज में जाएं। क्या देश में 15-20 लोग ऐसे हैं, जिन्हें बम बांधकर पाक भेजा जा सके?
रही बात पाकिस्तानी कलाकारों की तो सरकार को चाहिए कि वो पाक कलाकारों का वीजा रद्द करे, इस पर इतना बवाल क्यों मचा रहे हैं। यही नहीं अपने बड़बोलेपन में ओमपुरी ये भी कह गए कि भारत और पाकिस्तान को इजरायल और फिलिस्तीन न बनाएं। देश में करोड़ों मुस्लिम रहते हैं उन्हें न भड़काएं।
आपको बता दें कि डिबेट शो 'हम तो पूछेंगे में' सवाल था कि कि भारतीय सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए देश में अलग-अलग सुर क्यों आ रहे हैं?
ओमपुरी के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनकी काफी थू-थू हो रही है। उनकी आलोचना करने वालों में भारतीय सिनेमा के महान कलाकार अनुपम खेर और परेश रावल भी शामिल हैं। दोनों ने ट्विटर पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए ओमपुरी के बयान पर खेद जताया है।













Click it and Unblock the Notifications