बेइज्जती के बाद शाहरुख को तुरंत लौटना चाहिए था भारत: शिवसेना
अमेरिका के लॉस एंजिलेस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हिरासत में लिए शाहरुख खान को अपनी बेइज्जती के बाद तुरंत वापस भारत लौट आना चाहिए था। यह बात शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में लिखी है।
शिवसेना ने कहा कि खुद के हिरासत में लिए जाने के बाद अगर शाहरुख तुंरत भारत वापस लौट आते तो यह अमेरिका के मुंह पर एक तमाचा होता।

सामना के संपादकीय में लिखा गया कि अमेरिका के इस बड़े एयरपोर्ट पर शाहरुख खान के साथ पहले भी ऐसा होता रहा है। यह सहिष्णु अभिनेता लगातार अमेरिका सिर्फ अपनी बेइज्ज्ती करवाने के लिए जाता है।
सामना में लिखा गया कि शाहरुख खान को ऐसा होने पर तुरंत वापस भारत लौट आना चाहिए था। साथ ही अमेरिकी सरकार को बताया जाना चाहिए था कि मैं तुम्हारे देश में कदम तक नहीं रखूंगा अगर तुम मेरी इस तरह से बेइज्जती करोगे।
अगर शाहरुख ऐसा करते तो यह अमेरिका के मुंह पर तमाचा होता। अमेरिका को लगता है कि हर मुसलमान आतंकवादी होता है।
शिवसेना ने बॉलीवुड के खानों से कहा कि वो कश्मीर के युवाओं को भी नई दिशा दिखाएं। सामना में लिखा गया कि ट्वीटर के जरिए सारे खान कश्मीर में भटके हुए युवाओं को नया रास्ता दिखा सकते हैं।
एनसीपी के नेता मजीद मेमन ने कहा कि शाहरुख खान को अमेरिका में एयरपोर्ट में रोका जाना दिखाता है कि उनके नाम के आगे लगा खान उनको परेशान करता है। उन्होंने एक मूवी भी बनाई थी जिसका नाम माई नेम इज खान था। अब मुझे लगता है कि शाहरुख को एक बैंड बनाना चाहिए और उसे सीने पर लगाकर घूमना चाहिए। माई नेम की खान और आई एम नॉट टेरिरिस्ट।












Click it and Unblock the Notifications