शाहरुख से फिल्म साइन कराने के लिए फिल्ममेकर ने मन्नत के सामने डाला डेरा, जारी किया पोस्टर

Shahrukh Khan: शाहरुख खान को बॉलीवुड का किंग कहा जाता है और वह देश व दुनियाभर में करोड़ों लोगों के दिल पर राज करते हैं। बड़े पर्दे पर जिस तरह से वह अपनी बेहतरीन अदायगी से लोगों को अपना दीवाना बनाता है, उसकी वजह से उन्हें इंडस्ट्री में एक बेहद खास मुकाम मिला। इतने बड़े एक्टर के साथ फिल्म करना किसी के लिए भी एक सपने जैसा हो सकता है। अपने इसी सपने को साकार करने के लिए जयंत सीजे शाहरुख के घर के सामने डट गए हैं। उनका कहना है कि वह तबतक शाहरुख के घर के बाहर अपने मिशन पर अड़े रहेंगे जबतक शाहरुख उनकी फिल्म में एक्टिंग के लिए तैयार नहीं हो जाते।

शाहरुख के इंटरव्यू के बाद बनाई योजना

शाहरुख के इंटरव्यू के बाद बनाई योजना

जयंत शाहरुख के घर मन्नत के सामने हाथ में प्लेकार्ड लेकर एक्टर से अपील कर रहे हैं कि वह उनकी फिल्म में एक्टिंग के लिए तैयार हो जाएं। जयंत बेंगलुरू के फ्रीलांस फिल्ममेकर हैं और वह शाहरुख के साथ फिल्म करना चाहते हैं। ह्यूमेंस ऑफ बॉम्बे को दिए इंटरव्यू में जयंत कहते हैं कि वह तबतक शाहरुख के घर के सामने से नहीं जाएंगे जबतक शाहरुख उनकी फिल्म में काम करने के लिए तैयार नहीं होते। जयंत ने बताया कि जब अगस्त में मैंने शाहरुख के इंटरव्यू में उनसे यह कहते सुना कि जीरो के बाद उन्होंने एक भी फिल्म साइन नहीं की है, तो मैं इस बात पर आश्चर्यचकित था। उस वक्त मैंने सोचा अगर शाहरुख मेरी काम करने के लिए तैयार हो जाते हैं तो क्या बात है।

शाहरुख के साथ करना चाहते हैं फिल्म

शाहरुख के साथ करना चाहते हैं फिल्म

जयंत ने बताया कि शाहरुख के इंटरव्यू को सुनने के बाद मैंने एक मूवी पोस्टर बनाया और उसे शाहरुख को टैग करते हुए ट्विटर पर टैग किया। हालांकि उसपर कोई प्रतिक्रिया शाहरुख की ओर से नहीं आई। इसके बाद मैं दिसंबर में खुद मुंबई गया ताकि शाहरुख को सामने बैठकर अपनी फिल्म की स्क्रिप्ट सुना सकूं। उसके बाद से हर रोज मैं शाहरुख के घर के सामने सुबह आ जाता हूं और आधी रात तक रहता था।

घर के सामने डटे हुए हैं

कई दिनों तक शाहरुख के घर के बाहर जब कई दिन तक कुछ बात नहीं बनी तो जयंत ने फैसला किया उन्हें कुछ ऐसा करना होगा जो शाहरुख ने फिल्म में किया और फिर मैंने यहां तकबतक रुकने का फैसला लिया जबतक कि शाहरुख मेरी फिल्म साइन नहीं कर लेते। जयंत ने शाहरुख से मिलने के अपनी फिल्म को 'Project X' नाम दिया है। 31 दिसंबर से जयंत ट्विटर पर शाहरुख के घर के बाहर से अपनी हर अपडेट साझा कर रहे हैं और उन्हें उम्मीद है कि शाहरुख एक दिन उनकी स्क्रिप्ट को स्वीकार करेंगे। जयंत ने 3 जनवरी को भी एक पोस्ट करके उन लोगों का शुक्रिया अदा किया जिन्होंने उनका सपोर्ट किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+