गले में गमछा डाले, सड़क किनारे गोलगप्पे खाते दिखे शाहरुख खान, Video वायरल

मुंबई। हिंदी सिनेमा के किंग खान यानी की शाहरुख खान 2 नंवबर को 53 बरस के हो गए, इस दिन ही उन्होंने अपनी आने वाली मोस्ट अवेटड फिल्म 'जीरो' का ट्रेलर लॉन्च किया, जिसे कि लोगों ने काफी पसंद किया है लेकिन ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान कुछ ऐसा हुआ जो कि इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें किंग खान सड़क किनारे बिल्कुल आम आदमी की तरह गोलगप्पे खाते नजर आ रहे हैं।

सड़क किनारे गोलगप्पे खाते दिखे शाहरुख खान,

सड़क किनारे गोलगप्पे खाते दिखे शाहरुख खान,

वीडियो में शाहरुख बिल्कुल एक कॉमन मैन की तरह सिंपल शर्ट पहने और गले में गमछा लिए दिख रहे हैं, वो सड़क किनारे खड़े एक गोलगप्पे वाले की दुकान पर जाते हैं और पानीपुरी खाने लगते हैं। वीडियो में शाहरुख के साथ फिल्म जीरो के डायरेक्टर आनंद एल राय भी मौजूद हैं, उन्होंने भी शाहरुख के साथ पानीपुरी का पूरा लुत्फ उठाया।

 फिल्म 'जीरो' में शाहरुख का किरदार एक बौने का...

फिल्म 'जीरो' में शाहरुख का किरदार एक बौने का...

मालूम हो कि फिल्म 'जीरो' में शाहरुख खान एक बौने की भूमिका में हैं, जो मेरठ से लंदन पहुंच जाता है। फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी नजर आएंगी। फिल्म में सलमान खान का कैमियो भी है।

'जीरो' के ट्रेलर में एक लव स्टोरी नजर आ रही है

फिल्म 'जीरो' के ट्रेलर में एक लव स्टोरी नजर आ रही है, जो ये बता रही है कि एक 38 साल के बौने को एक व्हील चेयर पर चलने वाली एक लड़की से प्यार हो जाता है। हालात दोनों को करीब लाते हैं लेकिन फिर अचानक बौने बनने बउआ की लाइफ में उसके बचपन के प्यार की एंट्री होती है और फिर क्या होता है इसे जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी।

ट्रेलर को मिले 54 मिलियन व्यूज

जीरो के ट्रेलर को इंटरनेट पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। ट्रेलर को एक दिन में ही 54 मिलियन व्यूज मिल गए हैं। ये किसी भी बॉलीवुड फिल्म के ट्रेलर को एक दिन में मिले सबसे अधिक व्यूज हैं।

देखें वायरल वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+