शाहरुख से फैन ने पूछा, दशहरे पर क्यों नहीं जला देते 'रावन' की सीडी, तो किंग खान ने दिया ये जवाब

मुंबई। बॉलिवुड के किंग शाहरुख खान इन दिनों फिल्मों से दूर हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़े रहते हैं। मंगलवार को दशहरे के मौके पर एक ओर पूरा देश धूमधाम से दशहरा मना रहा था। वहीं दूसरी ओर शाहरुख अपने फैंस से ट्विटर पर बात कर रहे थे।

Shahrukh

इसी बीच एक फैन ने उनसे एक अजीब सवाल पूछा लिया, जिसका जवाब किंग खान ने काफी अनोखे तरीके से दिया। शाहरुख का जवाब सुनकर कोई भी अपनी हंसी नहीं रोक पा रहा है। शाहरुख ने अपने फैंस से जुड़ने के लिए एक ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने लिखा, 'बहुत समय हो गया है, अगर आप लोग यहां है तो हम #AskSRK करते हैं।'

Ra-One की सीडी

Ra-One की सीडी

इस दौरान किंग खान ने अपने फैंस के सवालों के जवाब भी दिए। इसी बीच एक फैन ने शाहरुख से उनकी फिल्म रावन की सीडी जलाने वाली बात कही, जिसका जवाब किंग खान ने बेहद मजेदार कमेंट करते हुए दिया। बॉलिवुड के किंग से फैन ने ट्वीट करते हुए कहा, 'सर आज दशहरा है तो Ra-One की सीडी क्यों नहीं जला देते आप?'

एसआरके ने जवाब दिया

एसआरके ने जवाब दिया

तो इसपर एसआरके ने जवाब देते हुए कहा, 'अरे कितना जले पर नमक छिड़कोगे।' शाहरुख के ऐसा कहे जाने पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं। इस सेशन में कुछ फैंस ने शाहरुख से उनकी फिल्मों को लेकर सवाल किए, तो कुछ ने उनकी पसंदीदा कॉफी के बारे में पूछा। उन्होंने सभी फैंस का जवाब मजेदार तरीके से दिया।

जल्द ही फिल्मों में वापसी

जल्द ही फिल्मों में वापसी

शाहरुख का #AskSRK महज एक घंटे में ही भारत में ट्रेंड करने लगा। अगर फिल्मों की बात करें तो फिलहाल शाहरुख फिल्मों से गायब हैं। हालांकि उन्होंने हाल ही में एक साक्षात्कार के दौरान कहा है कि वह जल्द ही फिल्मों में वापसी करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+