Dilip Kumar RIP: दिलीप कुमार के कारण शाहरुख बने एक्टर, सायरा ने कहा था- 'अगर बेटा...'

मुंबई, 07 जुलाई। हिंदी सिनेमा के महान नायक दिलीप कुमार ने आज 98 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। दिलीप कुमार के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। फिल्मी सितारों समेत देश की कई दिग्गज हस्तियों ने 'ट्रेजेडी किंग' के नाम मशहूर दिलीप कुमार के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। दिलीप कुमार केवल एक एक्टर नहीं थे बल्कि वो फिल्मी दुनिया के वो महानतम कलाकार थे, जिनके जाने से आज एक युग का अंत हो गया है।

दिलीप कुमार के कारण शाहरुख बने एक्टर

दिलीप कुमार के कारण शाहरुख बने एक्टर

दिलीप कुमार के चलते कई कलाकारों ने फिल्मों में आने की बात सोची थी या यूं कह लीजिए कि दिलीप कुमार बहुतों के आदर्श रहे हैं। आपको यकीन नहीं होगा कि बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने भी एक्टर बनने का ख्वाब दिलीप कुमार के ही कारण देखा था। इंडिया टीवी के मशहूर शो 'आप की अदालत में' शाहरुख खान ने खुलासा किया था कि वो तो प्लेयर बनना चाहते थे, वो हॉकी और फुटबॉल खेला करते थे, उनके घर में तो दूर-दूर तक कोई भी एक्टिंग के क्षेत्र में नहीं था।

'मेरी शक्ल दिलीप कुमार साहब से मिलती है'

'मेरी शक्ल दिलीप कुमार साहब से मिलती है'

लेकिन मेरी मां कहा करती थी कि मेरी शक्ल दिलीप कुमार साहब से मिलती है और मैं एक्टर बन सकता हूं। दिलीप कुमार की तारीफ करते हुए शाहरुख ने कहा था कि वो तो महान हैं, उनके लिए मैं केवल एक ही शब्द प्रयोग कर सकता हूं और वो है 'महान', मेरी मां का विश्वास और दिलीप साहब की एक्टिंग को देखते हुए ही मैं अभिनेता बना, इसे मैं स्वीकार करता हूं।

'मेरा बेटा शाहरुख की तरह ही होता है'

'मेरा बेटा शाहरुख की तरह ही होता है'

ये बात तो किंग खान ने कही थी लेकिन खुद सायरा बानो, शाहरुख को अपने बेटे की तरह बात मानती थीं। सायरा ने एक बार मीडिया से बात करते हुए कहा था कि अगर उन्हें और दिलीप साहब को कोई बेटा होता तो वो शाहरुख खान की तरह ही होता। शाहरुख खुद भी दिलीप साहब की बहुत कद्र करते थे, वो इससे पहले कई बार उनके बीमार होने पर उनके घर गए थे।

'साहब का मुंह-बोला बेटा आज उनसे मिला'

'साहब का मुंह-बोला बेटा आज उनसे मिला'

एक बार जब किंग खान, दिलीप कुमार का हाल-चाल जानने के लिए जब उनके घर गए थे तो सायरा बानो ने खुद इस मुलाकात की तस्वीरें अपने ट्विटर पर साझा की थीं। जिसमें उन्होंने कैप्शन लिखा था 'साहब का मुंह-बोला बेटा शाहरुख आज उनसे मिला, इस शाम की कुछ तस्वीरें साझा कर रही हूं।'

शाहरुख और दिलीप कुमार की लव-बॉडिंग

जो तस्वीरें यहां साक्षा की गई थीं, उसे देखकर शाहरुख और दिलीप कुमार की लव-बॉडिंग का आप बखूबी अंदाजा लगा सकते हैं। एक फोटो में शाहरुख दिलीप साहब का माथा चूम रहे थे जबकि दूसरी तस्वीर में वो दिलीप कुमार और सायरा बानो के साथ नजर आ रहे थे। मालूम हो कि फिल्मी पर्दे पर दो ही कलाकारों ने 'देवदास' का अमर करेक्टर प्ले किया है। पहले दिलीप कुमार ने और दूसरे शाहरुख ने। शाहरुख उन्हें अपना पसंदीदा एक्टर कहा करते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+