क्या सवालों के डर से आज राज्यसभा नहीं आए PM?
पूर्व सासंद शाहिद सिद्दीकी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज्यसभा की कार्यवाही में भाग ना लेने पर सवाल किया है।
नई दिल्ली। नोटबंदी पर संसद में चर्चा के लिए पीएम मोदी के कार्यवाही में भाग ना लेने पर पूर्व सांसद शाहिद सिद्दीकी और विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। शाहिद ने आज राज्यसभा में पीएम के ना होने पर आश्चर्य जताया है।

पूर्व राज्यसभा सांसद और पत्रकार शाहिद सिद्दीकी ने ट्वीट कर रहा है कि गुरुवार को प्रधानमंत्री को राज्यसभा में होना चाहिए था। शाहिद ने सवाल किया कि आखिर क्या वजह है कि पीएम ने ससंद से किनारा किया है।
Today was PM's day in RS. He should normally be there every Thursday, but he didn't show up.Why is be avoiding d house? @narendramodi
— shahid siddiqui (@shahid_siddiqui) November 17, 2016
कांग्रेस ने भी पीएम के राज्यसभा ना आने पर निशाना साधा है। कांग्रेस के ट्विटर अकाउंट से किए गए ट्वीट में कहा गया कि विपक्ष के सवालों के जवाब देने प्रधानमंत्री सदन में क्यों नहीं आ रहे हैं।
विपक्ष के सवालों के जवाब देने प्रधानमन्त्री सदन में क्यूँ नहीं आ रहे? pic.twitter.com/Ib8YFJ6LGl
— INC India (@INCIndia) November 17, 2016
आपको बता दें कि संसद में नोटबैन को लेकर चर्चा हो रही है। बुधवार को राज्यसभा में विपक्ष के सांसदों ने नोटबैन पर सवाल उठाए थे। विपक्ष के सांसदों ने मांग की थी कि पीएम खुद आकर इस पर जवाब दें।
ऐसे में ये आशा की जा रही थी कि हो सकता है गुरुवार को पीएम स्वंय राज्यसभा पहुंचकर नोटबैन पर विपक्ष के सांसदों द्वारा उठाए जा रहे सवालों का जवाब दें। पीएम के राज्यसभा में ना पहुंचने को लेकर शाहिद ने सवाल उठाए हैं।
नोटबैन पर हो रही है संसद में चर्चा
8 नवंबर को पीएम मोदी ने देशभर में 1000 और 500 के नोट पर बैन की घोषणा कर दी थी। पीएम ने फैसले को जमाखोरों, भ्रष्टाचारियों और कालाधन रखने वालों पर कड़ा प्रहार कहा था।
भले ही इसे कालेधन पर प्रहार कहा गया लेकिन इस फैसले का असर देशभर में आम लोगों की जिंदगी पर देखने को मिल रहा है। कैश की भारी किल्लत इस समय देखने को मिल रही है।
कैश के लिए पूरे देश में बैंकों के सामने लंबी-लंबी लाइनें लगी हैं। 40 से ज्यादा मौतें पिछले 9 दिन में हो चुकी हैं, जिनका संबंध नोटबंदी से है।
इसी को लेकर विपक्ष ससंद में सरकार पर हमलावर है। बुधवार को भी विपक्ष के सांसदों ने जमकर सरकार के फैसले पर सवाल उठाए थे और पीएम से जवाब की मांग की थी।












Click it and Unblock the Notifications