शाहीन बाग प्रोटेस्ट: प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे मध्यस्थ, बातचीत का आज तीसरा दिन

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट की ओर से नियुक्त किए गए मध्यस्थ शुक्रवार (21 फरवरी) को फिर बातचीत के लिए शाहीन बाग पहुंचें। बुधवार और गुरुवार को भी मध्यस्थ सीनियर वकील संजय हेगड़े और एडवोकेट साधना रामचंद्रन ने शाहीन बाग में धरनास्थल पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से बात की थी। शुरुआती दोनों दिनों की बातचीत के बाद तीसरे दिन भी बातचीत किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। शुक्रवार को दोनों मध्यस्थ एक बार फिर शाहीन बाग पहुंचें और लोगों से बात की।

shaheen bagh

सुप्रीम कोर्ट से नियुक्त वार्ताकार वरिष्ठ वकील संजय हेगड़े और वकील साधना रामचंद्रन जहां मीडिया को हटाकर बात करना चाहते हैं, वहीं शाहीनबाग के प्रदर्शनकारी मीडिया की मौजूदगी में बात करना चाहते हैं। बुधवार और गुरुवार को मीडिएटर्स ने प्रदर्शन स्थल पर पहुंचते ही मीडिया को वहां से हटने को कहा था।

ध्यस्थों की ओर से कहा गया है कि विरोध करने का सबको पूरा अधिकार है लेकिन रोड ब्लॉक है, ऐसे में रास्ता खोलने के लिए कोई हल निकले। सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करने की कोशिश करते हुए रास्ता निकाला जाएगा। वहीं प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि हम सुप्रीम कोर्ट का सम्मान करते हैं लेकिन रास्ता खोलने के अलावा हमारी मांगों को भी तो सुना जाए।

नागरिकता कानून और एनआरसी के विरोध में शाहीन बाग में कालिंदी कुंज के पास धरना चल रहा है। 15 दिसंबर से ये धरना चल रहा है। जिससे रास्ता बंद है। इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दी गई है। जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने तीन मध्यस्थ नियुक्त किए हैं, जिनको कहा गया है कि प्रदर्शनकारियों से बात करके कोई हल निकालें। जिससे रास्ता खोला जा सके क्योंकि प्रदर्शन के लिए रास्ता बंद कर देना भी ठीक नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+