शरीर पर जख्म के 16 निशान, बुरी तरह से फटा सिर, क्या कहती है साक्षी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट?

Sakshi postmortem report: दिल्ली के सनसनीखेज मर्डर ने हर किसी की नींद उड़ाकर रख दी है। आरोपी साहिल ने बुरी तरह से साक्षी पर वार किया। अब उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैरान करने वाला खुलासा हुआ है।

Shahbad case

Sakshi postmortem report: इस वक्त हर तरफ दिल्ली के शाहबाद डेयरी थाना इलाके में हुआ मर्डर सुर्खियों में है। इस खौफनाक घटना ने हर किसी की रातों की नींद हराम कर दी है। साहिल नाम के लड़के ने बेरहमी से साक्षी की हत्या कर दी। अब साक्षी की शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

साक्षी के शव का बुरा हाल
वो सीसीटीवी फुटेज, जिसे जिस किसी ने भी देखा उसकी रूह कांप गई। जन्मदिन में सज-धजकर शामिल होने जा रही साक्षी को रोका और फिर उसपर ताबड़तोड़ चाकू से वार किए। उसके सिर को क्षत विक्षत कर दिया। अब साक्षी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

  • साक्षी के शरीर पर चाकू से 16 बार हुए वार
  • सिर पर भारी चीज से हुआ था हमला
  • साक्षी का सिर बुरी तरह से फटा
  • गर्दन पर मिले चाकू के 6 घाव
  • पेट पर पाए गए 10 घाव

पत्थर जैसी चीज से हमला
बताते चलें कि इस पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो जमकर वायरल हुआ, जिसमें नजर आ रहा है कि न सिर्फ चाकू बल्कि आरोपी साहिल साक्षी पर पत्थर जैसी भारी चीज से हमला करता हुआ नजर आ रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो भी खुलासा हुआ है, वो काफी चौंकाने वाला है। हालांकि, पुलिस सूत्रों का कहना है कि पूरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

साक्षी और साहिल का झगड़ा
बताते चलें कि साक्षी ई-36 जेजे कॉलोनी की निवासी थी। उसके पिता का नाम जनकराज बताया जा रहा है। पुलिस की मानें, तो दोनों पिछले 3 सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे लेकिन रविवार को इन दिनों का झगड़ा हो गया था। इससे पहले भी कई दिनों से दोनों एक दूसरे से ठीक तरह से बात नहीं कर रहे थे। साक्षी ने साहिल को दूर रहने को कहा था।

मौसी के घर में जा छिपा साहिल
वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी साहिल ने लड़की को चाकुओं से बुरी तरह गोद डाला। गली में लोग आते जाते दिख रहे हैं लेकिन इस बीच साक्षी को बचाने कोई भी नहीं आया। हत्या के बाद साहिल बुलंदशहर की बस लेकर अपनी मौसी के घर में जा छिपा। हालांकि, फिर पुलिस ने उसे अपनी गिरफ्त में ले लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+