जब शाहरुख बोले, मेरी सांवली बेटी दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की

जब शाहरुख बोले, मेरी सांवली बेटी दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की

मुंबई। शाहरुख खान ने कहा है कि उनकी बेटी सुहाना सांवली जरूर है लेकिन उन्हें लगता है कि वो दुनिया की सबसे खूबसूर लड़की हैं। हाल ही में कोलकाता फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन के मौके पर पहुंचे शाहरुख ने अपनी बेटी को लेकर ये बात कही। दरअसल, शाहरुख से सुहाना के सांवले रंग को लेकर सवाल हुआ था, जिसके बाद खान ने कहा कि उनकी बेटी से सुंदर दुनिया में कोई नहीं है।

अपने बारे में भी बोले शाहरुख

अपने बारे में भी बोले शाहरुख

शाहरुख खान से एक फेयरनेस क्रीम के विज्ञापन को लेकर सवाल किया गया था। इस पर शाहरुख ने कहा, मैं उन लोगो के लिए इमानदार रहता हूं, जो मुझे पसंद करते हैं, मैं कभी किसी शख्स के बारे में उसके लुक से तय नहीं करता। मैंने कभी खुद को खूबसूरत नहीं माना, ना मेरी हाइट कोई खास है ना ही बॉडी, ना ही मुझे अच्छा डांस आता है और ना ही मैं किसी एक्टिंग स्कूल से आता हूं।

मेरी बेटी साधारण बच्चों की तरह

मेरी बेटी साधारण बच्चों की तरह

शाहरुख ने कहा, मेरी पत्नी और बच्चे भी साधारण लोगों की तरह ही है। 'मैं पूरी ईमानदारी के साथ कहूंगा कि मेरी बेटी सांवली है लेकिन वह दूनिया की सबसे खूबसूरत लड़की है और इस बारे में मुझे कोई नहीं बता। शाहरुख ने कहा कि मुझे लगता है मेरे लिए एक ही चीज सबसे अहम है और वो मेरी ईमानदारी है।

अक्सर पिता के साथ दिखती हैं सुहाना

अक्सर पिता के साथ दिखती हैं सुहाना

सुहाना खान अक्सर अपने पिता के साथ दिखती हैं। आईपीएल मैचों में वो कई दफा पिता के साथ दिखी हैं। सुहाना ने हाल ही में वोग मैगजीन के कवर पर दिखी हैं। डेब्यू किया है। सुहाना लंदन में अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं, वह वहां एक प्राइवेट बोर्डिंग स्कूल में पढ़ती हैं। सुहाना भी आगे चलकर फिल्मों में काम करने की ख्वाहिश जाहिर कर चुकी हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+