शाहरुख खान ने स्‍कूल के दिनों में लड़कर तोड़ दिए थे बच्‍चों के दांत, क्लास में किया था मिर्गी आने का नाटक

शाहरुख खान ने स्‍कूल के दिनों में लड़कर तोड़ दिए थे बच्‍चों के दांत, क्लास में किया था मिर्गी आने का नाटक

मुंबई, 29 मई: शाहरुख खान हिन्दी सिनेमा का बड़ा नाम हैं। तीन दशक से वो बॉलीवुड के सबसे सफल अभिनेताओं में शुमार हैं। शाहरुख अब मुंबई में रहते हैं लेकिन उनका बचपन में दिल्ली में बीता है, उन्होंने पढाई भी यहीं से की है। पढ़ाई के बाद वो एक्टिंग में करियर बनाने मुंबई गए थे। शाहरुख खान पढ़ाई में तो अच्छे थे ही स्पोर्ट्स में भी बढ़िया थे। शाहरुख स्कूल के दिनों में कोई सीधे-साधे बच्चे नहीं थे। वो साथी छात्रों से कई बार लड़े थे तो टीचर्स को तंग करने में भी पीछे नहीं थे।

वीडियो हो रही वायरल

वीडियो हो रही वायरल

शाहरुख खान की जिंदगी पर आधारित 'द इनर वर्ल्ड ऑफ शाहरुख खान' नाम की डॉक्यूमेंट्री बनाई गई है। इसमें शाहरुख अपने स्कूल में भी पहुंचे थे। इस डॉक्यूमेंट्री की एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें स्कूल में एक परिचित उनसे कहते हैं, क्या तुम्हें याद है जब तुमने मॉडर्न स्कूल वालों के दांत तोड़ दिए थे। शाहरुख ये सुनकर हंसते हुए कहते हैं कि हां उनके दांत तोड़े गए थे।

 गड्डा बुलाते थे दोस्त

गड्डा बुलाते थे दोस्त

शाहरुख खान अपने स्कूल को लेकर कहते हैं, मैं खुश हूं कि मैं यहां वापस आया। ये मेरे लिए बहुत भावुक करने वाला है। वो बताते हैं कि उनका स्कूल काफी कड़क नियमों वाला था और स्कूल में लड़कों को अनुशासन के साथ छोटे बालों में रहना होता था। मुझे स्कूल में मेल गड्डा बोला जाता था क्योंकि मैं एक एक्सप्रेस ट्रेन की तरह तेज भागता था तो मेरे बाल खड़े हो जाते थे।

टीचर को भी किया था तंग

टीचर को भी किया था तंग

शाहरुख बताते हैं, मैं अपने टीचर्स को काफी परेशान करता था। मैंने अपनी केमिस्ट्री की टीचर से कहा कि मैं उनके बेटे जैसा हूं। इसके बाद उन्होंने मुझे काफी अच्छे मार्क्स दिए थे। मैं क्लास में अक्सर मिर्गी हो जाने का नाटक करता था। जिसके बाद टीचर्स को मुझे सुंघाने को अपने जूते उतारने पड़ते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+