मुंबई: अलीबाग में विला बनवाने में शाहरुख पर फर्जीवाड़े का आरोप, कस सकता है कानूनी शिकंजा

मुंबई। मुंबई के अलीबाग में समुंद्र तट पर विला बनाने में नियमों का उल्लंघन करते हुए कागजात के साथ फर्जीवाड़ा किए जाने के आरोपों के चलते शाहरुख खान आयकर विभाग की नजर में आ गए हैं। 5 एकड़ मे फैले इस विला को बनवाने में शाहरुख उनकी बीवी गौरी और एक कंपनी पर फर्जीवाड़े का आरोप है। शिकायतकर्ता सुरेंद्र धावले ने कहा है कि शाहरुख खान ने नियमों का उल्लंघन करते हुए यहां मरम्मत कराने के नाम पर नए सिरे से बंगला बनवा लिया है।

Shah Rukh Khan mumbai Alibag beach house under income tax radar

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई के अलीबाग में बनवाए इस लग्जरी विला को लेकर शाहरुख शक के दायरे में है। आरोप है कि विला बनाने के लिए शाहरुख ने फर्जी दस्तावेज तैयार करवाए थे। शाहरुख खान ने दक्षिण मुंबई में समुद्र तट के किनारे खेती जमीन खरीदने के लिए पहले एक कंपनी बनाई फिर इस कंपनी को 8.45 करोड़ रुपये का लोन भी दिया गया। विला में कंस्ट्रक्शन के लिए उन्होंने तटीय इलाकों के नियमों की अनदेखी भी की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+