जब दरवाजा खोलने को ना उठने पर शाहरुख ने खींचा पत्नी गौरी का कंबल, वीडियो देख मुस्कुरा देंगे आप

सुबह-सुबह दरवाजा खोलने पर लड़ बैठे शाहरुख-गौरी, की पत्नी गौरी से कंबल पर हुई लड़ाई, वीडियो देख मुस्कुरा देंगे आप

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और उनकी प्रोड्यूसर पत्नी गौरी खान का एक वीडियो सोशल माीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दोनों एक कंबल के लिए झगड़ते दिख रहे हैं। दोनों का रोमांटिक अंदाज में ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। ये एक विज्ञापन का वीडियो है। शाहरुख और गौरी की जोड़ी छोटे से वीडियो में भी अपना जादू दिखाने में कामयाब रही है।

वीडियो देख लोग बोले- बेस्ट कपल

शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी ये वीडियो एक होमडेकॉर ब्रॉन्ड के लिए शूट किया गया है। इसमें दोनों बिस्तर से ना उठने के बहाने ढूंढ रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखने के बाद फैंस शाहरुख और गौरी को दुनिया के बेस्ट कपल्स का तमगा दे रहे है। शाहरुख और गौरी अक्सर अपनी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं।

बॉलीवुड में मशहूर है शाहरुख-गौरी की प्रेम कहानी

बॉलीवुड में मशहूर है शाहरुख-गौरी की प्रेम कहानी

शाहरुख खान और गौरी खान की शादी को 28 साल हो चुके हैं। दोनों की मुलाकात स्कूल के वक्त ही हो गई थी। ये आगे चलकर प्यार में बदली और फिर दोनों ने शादी कर ली। शाहरुख ने शादी के बाद अभिनय में ऊंचाईंयां छुईं तो गौरी भी प्रोड्यूसर हैं। दोनों के बीच प्यार की मिसालें फिल्मी गलियारों में दी जाती हैं। दोनों के तीन बच्चे, सुहाना, अब्राम और आर्यन हैं।

शाहरुख फिलहाल फिल्मों से दूर

शाहरुख फिलहाल फिल्मों से दूर

शाहरुख खान फिलहाल कुछ दिनों से फिल्मों से दूर हैं। शाहरुख फिल्म 'जीरो' के बाद किसी फिल्म में नहीं दिखे हैं। उनकी अगली फिल्म को लेकर कई बार चर्चाएं तो हुई हैं लेकिन उन्होंने खुद अभी तक अपना अगला प्रोजेक्ट नहीं बताया है। बताया जा रहा है कि शाहरूख खान फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में कैमियो रोल करते नजर आ सकते हैं। बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर इन दिनों रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को लेकर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' बना रहे हैं। 'बह्मास्त्र' में शाहरुख खान का एक खास कैमियो होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+