गर्लफ्रेंड शिबानी को लेकर घर पहुंचे फरहान, शबाना आजमी ने शेयर की तस्वीर तो पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने दिया रिएक्शन
गर्लफ्रेंड शिबानी के साथ पापा से मिले फरहान, शबाना आजमी ने शेयर की तस्वीर
मुंबई, 26 जून: एक्टर फरहान अख्तर बीते काफी समय से शिबानी दांडेकर के साथ रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। दोनों को साथ में तीन साल से ज्यादा हो गए हैं। फरहान और शिबानी तो एक दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर करते ही रहते हैं लेकिन इस बार शबाना ने एक खास तस्वीर शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। इस तस्वीर में जावेद अख्तर और शबाना आजमी के साथ फरहान और शिबानी नजर आ रहे हैं।

शबाना ने तस्वीर शेयर कर लिखा- हंसी खुशी
शबाना आजमी ने शुक्रवार रात को ये तस्वीर शेयर की है। जिसमें वो पति जावेद अख्तर, फरहान और उनकी गर्लफ्रेंड शिबानी के साथ हैं। तस्वीर में चारों ही हंसते हुए नजर आ रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए शबाना ने लिखा है- हंसी खुशी।

फोटो पर पाकिस्तान तक से आ रही प्रतिक्रियाएं
इस तस्वीर पर रिचा चड्ढा ने कमेंट करते हुए जलवा लिखा है तो पाकिस्तान की एक्ट्रेस सजल अली ने हार्ट इमोजी के साथ कमेंट किया है। यूजर्स ने अलग-अलग सवाल भी इस तस्वीर पर पूछे हैं। कई यूजर्स ने ये पूछा है कि क्या फरहान शादी कर रहे हैं इसलिए शिबानी को घर पर मिलाने लाए हैं। शबाना के हंसी खुशी कमेंट से भी यूजर्स दोनों के बीच रिश्ते के आगे बढ़ने का अंदाजा लगा रहे हैं। बता दें कि फरहान जावेद अख्तर और उनकी पहली पत्नी हनी ईरानी के बेटे हैं।

साढ़े तीन साल से साथ हैं फरहान और शिबानी
फरहान अख्तर का अधुना से तलाक होने के बाद वो शिबानी के साथ हैं। दोनों करीब चार साल से साथ दिखते हैं और रोमांटिक तस्वीरें भी शेयर करते हैं। शिबानी पेशे से सिंगर, एक्ट्रेस और एंकर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमेरिकन टीवी से बतौर एंकर की थी, भारत आने के बाद शिबानी ने कई हिंदी शोज और इवेंट को होस्ट किए हैं। फरहान और शिबानी साल 2018 से साथ देखे जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications