सेक्स रैकेट का खुलासा: 2 बेटियों सहित जिस्म का सौदा करते भाजपा की महिला नेता गिरफ्तार
देहरादून। उत्तराखंड में पुलिस ने जिस्मफरोशी के बड़े रैकेट का खुलासा करते हुए संचालिका और पांच लड़कियों को गिरफ्तार किया है। इस हाईफाई सेक्स रैकेट को भारतीय जनता पार्टी की एक नेत्री संचालित कर रही थी। रैकेट संचालिका ऊधमसिंह नगर की भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला महामंत्री है। हैरान करने वाली बात ये है कि जिन कॉलगर्ल्स को गिरफ्तार किया गया है उसमें भाजपा नेत्री की दो बेटियां भी शामिल हैं। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में कैश और आपत्तिजनक सामान बरामद किया है।

पैसा जमा करने के बाद सौदा तय हो गया और 31 अक्टूबर को लड़कियों के भेजने की बात फिक्स हो गई। लड़कियां फर्जी ग्राहक (पुलिस) से मिलने आईं और उसके कार में बैठकर जाने लगीं तभी पुलिस ने कार को घेर लिया। पुलिस सभी को थाने लेकर आई और कॉलगर्ल्स के पास से कैश और आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया। पुलिस का कहना है कि इस बारे में पुलिस को दो महीने पहले जानकारी मिली थी। जिन्हें एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग सेल ने जाल बिछाकर उन्हें पकड़ने का प्लान बनाया। पुलिस का कहना है कि भाजपा नेत्री अपनी दो बेटियों के साथ मिलकर यह अवैध धंधा चला रही थी।












Click it and Unblock the Notifications