अस्पताल में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, आपत्तिजनक हालत में 4 लड़कियां, 6 लड़के गिरफ्तार

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के उज्जैन में चरक अस्पताल में छापेमारी के दौरान 10 लड़के और लड़कियां आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए हैं। सूत्रों के अनुसार गुरुवार शाम को जब पुलिस ने यहां छापेमारी की तो चार लड़कियां और छह लड़के आपत्तिजनक हालत में मिले। सूत्रों के अनुसार असामाजिक तत्व अस्पताल में गैर कानूनी गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे, जिसके बारे में जब पुलिस को जानकारी मिली तो पुलिस की टीम ने मल्टिस्टोरी अस्पताल की बिल्डिंग में छापा मारा और यहां से 10 लड़के और लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया है।

sex racket

छापेमारी

जानकारी के अनुसार कुछ असामाजिक लोग अस्पताल में खाली पड़ी जगह, जिसका इस्तेमाल नहीं होता था उसका इस्तेमाल गैरकानूनी गतिविधियों के लिए कर रहे थे। दरअसल पुलिस को इस बात की जानकारी मिली थी कि अस्पताल की उपरी मंजिल पर कुछ लोग वेश्यावृत्ति का धंधा चला रहे हैं। इस धंधे में जबरन धकेली गई नाबालिग लड़की गर्भवती हो गई । लड़की की शिकायत के बाद पुलिस ने यहां छापेमारी करके इन तमाम लोगों को गिरफ्तार कर लिया है

पुलिस कुछ भी कहने से बच रही

इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस इसपर पर्दा डालने की कोशिश कर रही है और अभी तक इस बारे में कुछ भी कहने से बच रही है। जानकारी के अनुसार अस्पताल की बिल्डिंग में कई महीनों से जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था, दिनभर सैकड़ों मरीज यहां पर आते थे, जिसकी वजह से किसी को भी यहां चलने वाले जिस्मफरोशी के धंधे की भनक नहीं लगी। बता दें कि यह अस्पताल छह मंजिला है, अस्पताल में कई ऐसी सूनसान जगहें हैं, जिसका फायदा दलाल उठा रहे थे और यहां पर वेश्याओं को बुलाया जाता था, जहां पर ग्राहकों के साथ उनका सौदा तय किया जाता था।

पुलिस कर रही है जांच

बता दें कि चरक अस्पताल में सिर्फ तीसरी मंजिल तक ही स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराई जाती थी, जबकि इस बिल्डिंग में कुल छह मंजिल हैं। दलालों ने किसी तरह से इस अस्पताल की चौथी से छठी मंजिल पर अपना संपर्क बना लिया और यहां पर युवतियों को भेजा जाता था। घटना सामने आने के बाद पुलिस अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे की पड़ताल कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+