महाराष्ट्र: सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में फंसे 8 सफाई कर्मी, तीन की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती
मुंबई। सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में फंसने की वजह से तीन लोगों की मौत का मामला सामने आया है। मुंबई के थाणे में तीन लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई है, साथ ही पांच लोग जोकि सीवेज प्लांट में फंस गए थे, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट ढोकली इलाके में है, जहां शुक्रवार को प्राइड प्रेसीडेंसी साइसटी में यह हादसा हुआ है।

जानकारी के अनुसार जिन लोगों की इस हादसे में मृत्यु हुई है उनक नाम अमित पुहाल (20), अमन बादल (21) और अजय बुमबाक (24) है। बाकी जो पांच लोगों को सफलतापूर्व इस ट्रीटमेंट प्लांट से सफलतापूर्वक बाहर निकाला गया है उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति स्थिर है। ये सभी मजदूर मुंबई के मीरा रोड के रहने वाले हैं। इसी तरह की एक और घटना दिल्ली के रोहिणी इलाके में भी हुई है।
रोहिणी के प्रेम नगर इलाके में दो मजदूरों की सीवर साफ करने के दौरान मृत्यु हो गई। यह मजदूर यहां पर बन रही बिल्डिंग के पास सीवर की सफाई का काम कर रहे थे। जिन दो मजदूरों की मौत हुई है उनके नाम गनेश साहा (35), दीपक लंबू (30) है। जो तीन अन्य मजदूर दोनों मजदूरों को बचाने के लिए सीवर के अंदर गए, उन्हे बचा लिया गया है और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रोहिणी के डीसीपी एसडी मिश्रा ने बताया कि हमने बिल्डिंग के मालि के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बता दें कि 3 मई को भी नोएडा के सेक्टर 39 में भी इसी तरह की एक घटना में दो लोगों की मौत हो गई थी। दोनों को बचाने के लिए एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया था। लेकिन टैंक के भीतर दम घुटने से दोनों ही मजदूरों की मौत हो गई थी।
-
Mumbai Pune Expressway पर फिर क्यों लगा भयंकर जाम? 5 किलोमीटर लंबी कतारें, घंटों फंसे रहे यात्री, देखें Video -
IMD Alert: मुंबई से पुणे तक पारा 34 के पार, उमस ने किया बेहाल, अगले 48 घंटों के मौसम का हाल, कब होगी बारिश? -
Mumbai News: मुंबई की अदालत में 'सास-बहू ड्रामा', नौकरी को लेकर हुए घरेलू विवाद में कोर्ट का अहम फैसला -
Mumbai Traffic Jam: मुंबई के इस बिजी इलाके को मिलेगी ट्रैफिक जाम से राहत, ठाणे-बेलापुर रोड बनेगा सिग्नल फ्री -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू












Click it and Unblock the Notifications