ब्राजील के राष्ट्रपति के कई कैबिनेट मंत्री हुए कोरोना संक्रमित,UNGA की बैठक में हुए थे शामिल

नई दिल्ली, सितंबर 27: ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो ने हाल ही में संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) को संबोधित किया था। उनके संबोधन के कुछ दिनों बाद उनके साथ वार्षिक सभा में शामिल होने वाले कई सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए है। बताया जा रहा है कि, उनकी टीम के चार सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिनमें से दो उनके साथ यूएनजीए की बैठक में शामिल हुई थे। बताते चलें कि, ब्राजील के राष्ट्रपति ने बार-बार कोरोना वैक्सीन लेने मना किया है।

Several members of Brazilian President Bolsonaros inner circle test Covid positive

राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो पर कोरोनो वायरस महामारी के कुप्रबंधन को लेकर पहले भी कई बार सवाल उठ चुके हैं। इतना ही नहीं उन्होंने खुद कोविड -19 के खिलाफ टीकाकरण की धज्जियां उड़ाई हैं। बोलसोनारे पिछले साल कोरोना वायरस तक की चपेट में आ चुके हैं। इसके इतर बोलसोनारे कई बार कह चुके हैं कि, मैंने कोरोना की वैक्सीन नहीं ली है और एक वैक्सीन का डोज प्राप्त करना एक व्यक्तिगत, चिकित्सा निर्णय है।

इस बीच, उनके प्रतिनिधिमंडल के कई सदस्य जो उनके साथ संयुक्त राष्ट्र गए और उच्च स्तरीय बैठकों में शामिल हुए हैं। वे सभी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री मार्सेलो क्विरोगा न्यूयॉर्क में बिना मास्क के ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन से मिलने के 24 घंटे बाद कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री मार्सेलो क्विरोगा को जॉनसन और ब्रिटिश विदेश सचिव लिज़ ट्रस के करीब देखा गया था।

स्वास्थ्य मंत्री मार्सेलो क्विरोगा ने खुद ट्वीट कर अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि, मैं सभी को बताना चाहता हूं कि, मेरा आज कोरोना टेस्ट हुआ है। जोकि पॉजिटिव आया है। मुझे सभी स्वास्थ्य सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए क्वारंटाइन किया जाएगा। इस बीच, ब्राजील में महामारी से लड़ने के लिए @minsaude अपने कार्यों में दृढ़ रहेगा। चलो इसे जीतते हैं।

इस खबर के बाद, ब्राजील ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपनी भागीदारी को समाप्त करने का फैसला किया। गार्जियन ने बताया कि मार्सेलो क्विरोगा उसी होटल में ठहरे थे जहां अमेरिकी राष्ट्रपति, जो बिडेन रुके थे। मार्सेलो क्विरोगा ने कथित तौर पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस और पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रेजेज डूडा के साथ बैठकों में भी भाग लिया था। स्वास्थ्य मंत्री के अलावा, बोलसोनारो के बेटे एडुआर्डो और कृषि मंत्री तेरेज़ा क्रिस्टीना भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। क्रिस्टीना बोलसोनारो की कैबिनेट की दूसरी सदस्य हैं, जिन्हें कोरोना हुआ है, जबकि तीसरा मामला उनके आंतरिक सर्कल से है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+