कांग्रेस, टीडीपी सहित कई दल के नेताओं ने थामा भाजपा का दामन
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की लोकप्रियता ना सिर्फ उसके अपने नेताओं और चाहने वालों के बीच बढ़ रही है। बल्कि अन्य राजनीतिक दलों के नेता भी भाजपा की ओर लगातार आ रहे हैं। आज तेलगू देशम पार्टी, जन सेना और कांग्रेस के कई नेता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। दिल्ली का भाजपा मुख्यालय में इन तमाम नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद इन नेताओं ने भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। इससे पहले बिद्धनगर के पूर्व मेयर और टीएमसी के विधायक सब्यसाची दत्ता ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा था। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की उपस्थिति में दत्ता भाजपा में शामिल हुए थे।

xगौरतलब है कि 17 राज्यों की 64 विधानसभा सीटों के लिए 21 अक्टूबर को उपचुनाव होंगे। आज जारी की लिस्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़, असम, हिमाचल प्रदेश, केरल, मेघालय, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम और तेलंगाना की सीटों पर होने वाले उपचुनावों के प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। 21 अक्टूबर को ही हरियाणा और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी और नतीजे 24 अक्टूबर को आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications