जम्मू कश्मीर: अमरनाथ श्रद्धालुओं को लेकर जा रही बसें टकराईं, 20 यात्री घायल

श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में रविवार को अमरनाथ यात्रियों से भरी दो बसें सड़क आपस में टकरा गई। इस हादसे में लगभग 20 यात्रियों के घायल होने की खबर है। दुर्घटना अनंतनाग जिले के वानपोह इलाके में हुई है। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इस हादसे में घायल होने वाले श्रद्धालुओं में महिलाओं की संख्या ज्यादा बताई जा रही हैं। जहां यह दुर्घटना हुई वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू करते हुए घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।

several Amarnath pilgrims were injured in a road accident in Anantnag jammu kashmir

जम्मू कश्मीर पुलिस के मुताबिक, दोपहर करीब 2.20 बजे अमरनाथ श्रद्धालुओं को लेकर दो बसें RJ 01GA-3523 और UP 83AT-7777 श्रीनगर आधार शिविर की ओर जा रही थी। दोनों ही बसों की गति काफी तेज थी। जब दोनों बसें हाइवे पर स्थित हरनाग क्षेत्र से गुजर रही थी तो आगे चल रही UP नंबर की बस के ड्राइवर ने अचानक गाड़ी को ब्रेक लगा दी। इससे पहले की पीछे चल रही बस का चालक वाहन को नियंत्रण में कर पाता वह आगे वाली बस से जा टकराई।

अचानक हुई टक्कर से बस में सीटों पर बैठे और स्लीपर कोच में लेटे लोग नीचे गिर पड़े। जिससे लगभग 20 लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक कुछ लोगों को गंभीर चोटें आईं है, वहीं कुछ लोगों को मामूली चोटें आई है। सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन घायलों में दो हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल होने वाले अधिकतर श्रद्धालु राजस्थान के बताए जा रहे हैं।

वहीं यूपी नंबर की बस के सभी श्रद्धालु सुरक्षित बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि, जो बसें हादसे की शिकार हुई हैं वे छठे जत्थे की बताई जा रही हैं। बता दें कि 67 हजार से अधिक तीर्थयात्रियों ने पहले पांच दिनों में अमरनाथ यात्रा की है, जबकि शनिवार को 5,124 यात्रियों का एक और जत्था जम्मू से पवित्र गुफा के लिए रवाना हुआ है। 1 जुलाई से शुरु हुई ये यात्रा इस साल 45 दिनों तक चलने वाली है। यात्रा 15 अगस्त को खत्म होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+